shobhit University Gangoh
 

गांव गांव घूम रही टीमेंए 70 गांवों में कर चुकी हैं ग्रामीणों का परीक्षण

गांव गांव घूम रही टीमेंए 70 गांवों में कर चुकी हैं ग्रामीणों का परीक्षण
  • ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण करती मेडिकल कालेजों के चिकित्सकों की टीम।

देवबंद [24CN] : विधायक कुंवर बृजेश सिंह के आह्वान पर मेडिकल कॉलेजों के चिकित्सकों की टीमें लगातार गांवों में पहुंच ग्रामीणों का स्वास्थ्य निरीक्षण करने के साथ ही मुफ्त दवाइयां वितरित कर रही है। टीमों द्वारा अभी तक 70 गांवों में चिकित्सीय सेवाएं दी जा चुकी है।

मंगलवार को ग्रामीणों के लिये चलाये जा रहे अभियान स्वास्थ्य निरीक्षण अभियान के अंतर्गत जामिया तिब्बिया, आईआईएचटी कालेज और देवबंद यूनानी मेडिकल कालेज की चिकित्सकों की टीमें गांव गुनारसा, गुनारसी, घलौली, बढेडी मजबता, बढ़ेडी सैनी, धूमगढ़, निहालखेड़ी, सुभरी, सादपुर, फरीदपुर कौरवा, अब्दुल्लापुर, मायापुर सहित विधानसभा के कई गांवों में पहुंची। चिकित्सकों द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर कोरोना से बचने को आवश्यक सलाह दी गई।

विधायक बृजेश सिंह ने बताया कि उनकी विधानसभा के प्रत्येक गांव में मेडिकल टीम घर घर जाकर मेडिकल चेकअप कर रोगियों को मौके पर रही दवाई दे रही है। कहा कि समय रहते अपनी सजगता से ही महामारी को समाप्त किया जा सकता है। इसलिए गाइडलाइन का पालन अवश्य करें।

Jamia Tibbia