एंटीरोमियो व महिला पुलिस की टीमों ने महिलाओं व बालिकाओं को दी विभिन्न कानूनों के बारे में जानकारी

एंटीरोमियो व महिला पुलिस की टीमों ने महिलाओं व बालिकाओं को दी विभिन्न कानूनों के बारे में जानकारी
  • सहारनपुर में महिलाओं को कानूनों की जानकारी देती एंटीरोमियो की टीम।

सहारनपुर। महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, सम्मान तथा स्वावलम्बन हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5 के तहत एंटीरोमियो टीमों व महिला पुलिस की टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर महिलाओं व बालिकाओं को कानूनी जानकारी दी गई।

इस दौरान एंटीरोमियों व महिला पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर महिलाओं व बच्चों को कानूनी प्रावधानों जैसे शिक्षा का अधिकार, बाल विवाह, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा आदि के बारे में जानकारी दी। इस दौरान बच्चों के साथ होने वाले यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, सोशल मीडिया के दुरूपयोग से बचने आदि मुद्दों पर गोष्ठी, सेमिनार व कार्यशाला आदि का आयोजन कर जागरूक किया गया। साथ ही वूमैन एम्पावरमेंट सम्बंधी विभिन्न हेल्पलाईन नम्बर 1090, वूमैन पावर, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाईन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाईन, 1930 साइबर अपराध, 108 एम्बुलेंस व 112 पुलिस आपातकालीन सेवा आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जानकारी दी गई। जानकारी देने वालों में एंटीरोमियों टीम एवं महिलाओं पुलिस के की टीम मौजूद रही।


विडियों समाचार