टीम नमो व पर्व आईटी विभाग ने महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा का किया जोरदार स्वागत

गाज़ियाबाद [दिग्विजय]: गाज़ियाबाद में नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा का रविवार को जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में एकत्रित भाजपा कार्यकर्ताओ की भीड़ देखकर महानगर अध्यक्ष गदगद नजर आये।
रविवार को गावं भोवापुर के एसडी स्कूल में टीम नमो व पूर्व आईटी टीम द्वारा नव नियुक्त महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा का स्वागत समोरोह आयोजित किया गया। स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओ के जोश को देखकर सजीव शर्मा बहुत खुश दिखे। कार्यक्रम में टीम नमो व पूर्व आईटी टीम के कार्यकर्ताओ ने संजीव शर्मा को फुलमाला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में दोनों टीमो के कार्यकर्ताओ को संबोधित करते महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि पूर्व आईटी टीम व टीम नमो ने वास्तव में बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। लोकसभा चुनाव में दोनों टीमो ने जी तोड़ मेहनत कर भाजपा प्रत्याशी को रिकॉर्ड मतों से जीताया है। दोनों टीमे लगातार केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार के कार्यो को आम जन तक पंहुचा रहे है। आज भी भाजपा के किसी नेता पर विपक्ष कोई आरोप लगाते है तो दोनों टीमे उसका मुकाबला करने के लिए तुरंत मैंदान में आ जाती है।
कहा सरकार की जवाबदेही जनता के प्रति है लेकिन मेरी जवाबदेही कार्यकर्ताओ के प्रति है। मैं कार्यकर्ताओ की मदद को हर समय तैयार रहूँगा। साथ ही उन्होंने एम्एलसी चुनावों के लिए अधिक से अधिक वोट बनवाने के लिए कार्यकर्ताओ का आह्वान किया।
पार्षद मनोज गोयल ने अपनी बात रखते हुए महानगर अध्यक्ष से सरकारी अधिकारीयों व कर्मचारियों की शिकायत करी, कहा कि कर्मचारी व अधिकारी भाजपा कार्यकर्ताओ की बात बिलकुल भी नहीं सुनते है। कहा मुझे आशा है संजीव शर्मा जी के कार्यकाल में यह स्थिति बदलेंगी।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ट नेता पप्पू पहलवान का भी स्वागत किया किया गया। मंच पर मनोज गोयल, अतर सिंह, यशपाल पहलवान, कुलदीप त्यागी, बब्ल यादव, गौरव चोपड़ा, भुपेश शर्मा आदि भाजपा नेताओ ने संजीव शर्मा का साथ दिया।

कार्यक्रम का नेतृत्व अवतार भाटी द्वारा किया गया। आईटी विभाग की तरफ से अरविंद शर्मा, मोहित गुप्ता, विकास पंडित, संजय डेढ़ा, विपिन गुर्जर, सरवेश राय, हेमंत जोशी, मुरारी साहू, रवि शर्मा, सन्जु नायल, विपुल सिंह, गोपी कश्यप, पवन मेहता, भीष्मपाल, कुलदीप चौरसिया, दिग्विजय त्यागी, पवन यादव, विजय गौर, शिवम राय, आनंद कालरा, सोनू जोशी, लक्ष्मण रावत, राहुल पंडित, विपुल सिंह, विवेक शर्मा चौरसिया, मनीष पांचाल, मोहन सिंह, सचिन गिरी गोस्वामी, सिधेश्वर पांडे, ललित, धीरज प्रजापति, देवी राम कसाना, दिनेश भदौरिया, शशिर अग्रवाल आदि शामिल रहे।