शिक्षकों को एकजुट होकर संघर्ष करने की आवश्यकता: त्रिपाठी

शिक्षकों को एकजुट होकर संघर्ष करने की आवश्यकता: त्रिपाठी
  • सहारनपुर में माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला सम्मेलन को सम्बोधित करता वक्ता।

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जनपदीय वार्षिक सम्मेलन व शैक्षिक विचार गोष्ठी में शिक्षकों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए सरकार के खिलाफ निर्णायक संघर्ष करने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया गया।

स्थानीय चकरौता रोड स्थित एसडी इंटर कालेज में आयोजित जनपदीय वार्षिक सम्मेलन व शैक्षिक विचार गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व एमएलसी सुरेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि आज विषम परिस्थितियां हैं। सभी शिक्षकों को एकजुट होना होगा, नहीं तो सरकार किसी भी दिन वेतन वितरण अधिनियम समाप्त करके हमारी सेवाएं भी समाप्त कर देगी। वर्तमान सरकार द्वारा हमारी सारी उपलब्धियां छीनी जा रही हैं। चयन बोर्ड की धारा-18 व 21 इसका प्रमाण हैं। विधान परिषद में नेता शिक्षक दल व एमएलसी धु्रव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि एक दिन ऐसा भी आएगा कि यह सरकारी हमसे हमारी सेवाओं के बदले में मिलने वाला वेतन भी छीन लेगी। इसलिए हमें एकजुट होकर सरकार के खिलाफ निर्णायक संघर्ष करना होगा और सरकार की मनमानी पर रोक लगानी होगी।

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व एमएलसी हेमसिंह पुंडीर ने कहा कि हमारा संघर्ष शिक्षकों की पुरनी पेंशन बहाली तक जारी रहेगा। सम्मेलन में डा. सुशील पुंडीर, अनिल शर्मा, ऋषिपाल सिंह पुंडीर, दीपक श्रीवाल, रवि गुप्ता, राजेश्वर बंधु, धर्मेंद्र शर्मा, बृजमोहन द्विवेदी, विजेश पुंडीर, अजब सिंह पुंडीर, सत्यवीर चौधरी, रणवीर शास्त्री, डा. सादाराम, मनीष जायसवाल, हरिपाल सिंह, बलबीर सिंह, विकास गुप्ता, कैप्टर गौरव मिश्रा, राजेश शर्मा, राजेश त्यागी, मुन्नीलाल राम, सुषमा राजपूत, विनीता कुशवाहा, आरती शर्मा, जगअवतार शर्मा, अंकित शर्मा, डा. अरविंद शर्मा, राजेश यादव, अक्षय तोमर समेत भारी संख्या में प्रधानाचार्य व शिक्षक मौजूद रहे।