शिक्षकों ने किया जिलाधिकारी का सम्मान

शिक्षकों ने किया जिलाधिकारी का सम्मान
  • सहारनपुर में जिलाधिकारी का सम्मान करते शिक्षक प्रतिनिधि।

सहारनपुर। प्रगतिशील शिक्षक एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश उपाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश विधान परिषद की मेरठ खंड शिक्षक सीट के पूर्व प्रत्याशी रजनीश चौहान के नेतृत्व में जिलाधिकारी अखिलेश सिंह के सहारनपुर में जिलाधिकारी के पद पर तीन साल का सफलतम कार्यकाल पूरा होने पर उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

प्रगतिशील शिक्षक एसोसिएशन के पदाधिकारी प्रदेश उपाध्यक्ष रजनीश चौहान के नेतृत्व में एकत्र होकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने जिलाधिकारी अखिलेश सिंह के जिलाधिकारी के पद पर 3 साल का कार्यकाल सफलतम पूरा होने पर बुके देकर उनका सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने जनपद के माध्यमिक विद्यालयों की समस्याओं से अवगत कराते हुए एक ज्ञापन भी सौंपा।

रजनीश चौहान ने कहा कि 26 फरवरी को 3 साल पूरे हो जाएंगे। जिलाधिकारी ने अपनी निष्पक्ष कार्यशैली के साथ-साथ वैश्विक महामारी कोविड के समय जिस तरह जनहित के लिए प्रशासनिक कार्य किया, वह हमेशा याद रखा जाएगा। इस दौरान सोमप्रकाश शर्मा, रामनरेश शर्मा, ज्ञानेंद्र पुंडीर, पुन्नालाल, अनिल शर्मा, श्रीमती सीमा, कु. दीपा वर्मा, शिवकुमार राठौर आदि शिक्षक मौजूद रहे।