INDIA गठबंधन में शामिल होगी TDP! भरी लोकसभा में सपा ने दे दिया ऑफर, कहा- साइकिल वालों…
समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने बुधवार को लोकसभा में तेलगु देशम पार्टी (TDP) और भाजपा के गठबंधन पर जमकर हमला बोला. उन्होंने TDP को पुराने गठबंधन में बने रहने की सलाह दी और कहा कि भाजपा की संगत में कहीं आंध्र प्रदेश के किसानों हाल उत्तर प्रदेश के किसानों की तरह न हो जाए. इस दौरान उन्होंने TDP को इंडिया गठबंधन (I.N.D.I.A) में शामिल होने का ऑफर भी दे डाला.
धर्मेंद्र यादव ने कहा कि अयोध्या के राम मंदिर के नाम पर पूरे देश का चुनाव लड़ा गया, महीनों पहले और महीनों बाद तक चैनलों पर चलाया गया. उसी अयोध्या के किसानों को जायज मुआवजा तक नहीं दिया गया. TDP भाजपा के साथ जाकर आंध्र प्रदेश के किसानों के साथ वही मत दोहराना जो उत्तर प्रदेश के किसानों के साथ हुआ है.
TDP को दिया ऑफर
धर्मेंद्र यादव ने कहा, ‘बिहार में जो हुआ, सबके सामने है, साइकिल वालों इधर आ जाओ उधर जो कोई भी गया है, उसका बुरा हाल हुआ है. बैठे हैं सभा में शिंदे साहब भी और नीतीश कुमार की पार्टी के लोग भी. सपा सांसद ने आंध्र प्रदेश के लोगों को भाजपा से बचकर रहने की सलाह तक दे डाली. इस दौरान धर्मेंद्र ने आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने का मुद्दा भी उठाया और कहा कि ये अब तक अधूरा है.
उन्होंने सपा के संस्थापक दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव के उन बयानों का भी जिक्र किया जिसमें वह छोटे राज्यों के गठन पर सहमति नहीं रखते थे. सपा सांसद धर्मेंद्र ने कहा, ‘नेताजी ने छोटे राज्यों की स्थापना का हमेशा विरोध किया है. सैद्धांतिक तौर पर उन्होंने कहा है कि जब राज्य छोटे हो जाते हैं तो कटोरा लेकर केंद्र के सामने उन्हें खड़ा होना पड़ता है और आज आंध्र प्रदेश की स्थिति भी कुछ ऐसी ही है.’
TDP ने जब तोड़ा था भाजपा के साथ गठबंधन
बता दें कि TDP लंबे समय से आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग कर रही है. इसी कारण 2018 में TDP ने भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ा था. साल 2024 में दोनों का एक बार फिर से गठबंधन हुआ और तब से TDP विशेष राज्य का दर्जा को बढ़‑चढ़कर मांग रहा है. हालांकि, भाजपा का कहना है कि वह राज्य को विशेष सहायता प्रदान करेगा. राज्य का दर्जा को बढ़‑चढ़कर मांग रहा है. हालांकि, भाजपा का कहना है कि वह राज्य को विशेष सहायता प्रदान करेगा.
