shobhit University Gangoh
 

टीबी हारेगा-देश जीतेगा अभियान के प्रथम चरण का किया समापन

टीबी हारेगा-देश जीतेगा अभियान के प्रथम चरण का किया समापन
  • सहारनपुर में मानव मंदिर में वृद्धों की जांच करते टीबी विभाग के कर्मचारी।

सहारनपुर [24CN] । स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक माह तक चलाए जाने वाले टीबी हारेगा-देश जीतेगा अभियान के प्रथम चरण का समापन वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्धों की स्क्रीन के साथ किया गया। गौरतलब है कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा 26 दिसम्बर से 25 जनवरी तक एक माह का टीबी हारेगा-देश जीतेगा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के प्रथम चरण का आज जैन कालेज रोड स्थित मानव मंदिर वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्धों की स्क्रीन के साथ समापन किया गया। प्रथम चरण में जिला कारागार, वृद्धाश्रम, नारी निकेतन, बालिका आश्रम व मदरसों में 24 टीमों की मदद से टीबी के रोगियों को खोजा गया।

जिला क्षय रोग अधिकारी डा. राजेश जैन ने बताया कि दूसरे चरण में 2 जनवरी से 12 जनवरी तक जिले की 20 प्रतिशत आबादी की मलिन बस्तियों, शुगर रोगियों, एचआईवी ग्रस्त रोगियों को सहारनपुर नगर, देवबंद, हरौड़ा व गंगोह क्षेत्र की कुल 8 लाख आबादी को 245 टीमों, 47 सुपरवाइजरों, 13 चिकित्सा अधिकारियों की मदद से 4 एसीएमओ की देखरेख में टीबी के लक्षण पूछकर उनकी मुफ्त जांच व इलाज किया जाएगा। तीसरे चरण में 13 से 25 जनवरी तक टीबी कर्मियों की मदद से प्राइवेट डाक्टर व मेडिकल स्टोर के लोगों को टीबी के मरीजों का नोटिफिकेशन बढ़ाने और उनकी सूचना विभाग को भेजने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस पूरे अभियान में यदि कोई कोविड संदिग्ध पाया जाएगा तो जिला कोविड सर्विलांस टीम की मदद से कोविड की जांच भी कराई जाएगी। इस दौरा क्षय रोग विभाग के अधिकारी डा. आशीष कुमार, वरिष्ठ क्षय रोग लैब पर्यवेक्षक एम. पी. सिंह चावला, फार्मेसिस्ट संदीप मौर्य, जिला कार्यक्रम को-आर्डिनेटर मुकेश कुमार, पीपीएम को-आर्डिनेटर प्रमेंद्र यादव, वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक अशोक पंवार, टीबी एचबी संजय कुमार आदि मौजूद रहे।

Jamia Tibbia