shobhit University Gangoh
 

Tandav Web Series: BSP मुखिया मायावती की वेब सीरीज तांडव से आपत्तिजनक दृश्य हटाने की अपील

Tandav Web Series: BSP मुखिया मायावती की वेब सीरीज तांडव से आपत्तिजनक दृश्य हटाने की अपील

लखनऊ । वेब सीरीज तांडव में आपत्तिजनक  दृश्यों तथा डायलॉग को लेकर मचे बवाल के बाद बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने भी अपील की है। लखनऊ में वेब सीरीज तांडव के निर्देशक, निर्माता, लेखक तथा हेड इंडिया ओरिजिनल कंटेंट अमेजन के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।

इंटरनेट मीडिया पर बेहद एक्टिव उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री तथा बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने वेब सीरीज तांडव को लेकर मचे बवाल के बाद ट्वीट किया है। मायावती ने कहा कि तांडव वेब सीरीज में धार्मिक व जातीय आदि भावना को आहत करने वाले कुछ दृश्यों को लेकर विरोध दर्ज हो रहे हैं। जिसके सम्बंध में जो भी आपत्तिजनक है उन्हेंं हटा दिया जाना उचित होगा। जिससे कि इसको लेकर देश में कहीं भी शान्ति, सौहार्द व आपसी भाईचारे का वातावरण खराब न हो।

इससे पहले रविवार रात लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में वेब सीरीज तांडव के निर्देशक अली अब्बास, प्रोड्यूसर हिमांशु कृष्ण मेहरा, लेखक गौरव सोलंकी और हेड इंडिया ओरिजिनल कंटेंट अमेजन के अपर्णा पुरोहित के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। यहां पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमरनाथ यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर 16 जनवरी को रिलीज हुई वेब सीरीज तांडव के विरोध में काफी आक्रोश भरे लेख आ रहे हैं। इस वेब सीरीज की फुटेज भी लोग पोस्ट कर आपत्ति जता रहे हैं।

वेब सीरीज के पहले एपिसोड में 17 वें मिनट पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का काम किया गया है। इसके अलावा निम्न स्तर की भाषा का इस्तेमाल भी किया गया है, जिससे लोगों में आक्रोश है। वेब सीरीज में राजनीतिक वर्चस्व को पाने के लिए अत्यंत निम्न स्तर से फिल्म का चित्रण किया गया है। इस मामले में समुदाय विशेष की धाॢमक भावनाओं को भड़काने का प्रयास हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने वेब सीरीज के निर्माता निर्देशक, लेखक व प्रोड्यूसर समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

सरकार ने अमेजन प्राइम से मांगा जवाब: ‘तांडव’ वेब सीरीज के रिलीज के बाद ही इसको लेकर विवाद शुरू हो गया है। कई संगठन और बीजेपी नेता इसे बैन करने की मांग कर रहे हैं। इस बीच सूचना प्रसारण मंत्रालय ने ‘तांडव’ वेब सीरीज को लेकर अमेजन से सफाई मांगी है। मंत्रालय ने ‘तांडव’ के कंटेंट को लेकर अमेजन से सोमवार सोमवार को जवाब देने को कहा है।

Jamia Tibbia