shobhit University Gangoh
 

स्थानीय स्तर पर कानून व्यवस्था ध्वस्त, सरकार ले संज्ञान

  • बजरंग दल ने देश के गृह मंत्री और मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

देवबंद [24CN]: बजरंग दल मेरठ प्रांत के संयोजक ने केंद्रीय ग्रहमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर याद दिलाया कि गत विधानसभा चुनाव में संगठन ने क्षेत्र की जनता से कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किए जाने के लिए वायदे भी किये थे वो पूरा करने में नाकाम है।

उन्होंने कहा कि अप्रेल वर्ष 2013 में पुलिस से एके-47 राईफल को छीना लिया गया था, जिसको बरामद किये जाने के लिऐ भाजपा की सरकार आने पर एसटीएफ और क्राइम ब्रांच को लगाया गया था, किंतु दोनों ही जांच एजेंसियां अब तक न तो एके-47 राईफल को बरामद कर पाई और न ही दोषियों को सजा दिलाने में सफल हो पाई है।

त्यागी ने पत्र में आगे लिखा है की दारुल उलूम देवबंद में वृहद पुस्तकालय पर अवैध हेलीपैड का निर्माण कराया जा रहा था। जिस पर उनके द्वारा प्रकरण को शासन स्तर पर संज्ञान में लाने के बाद कार्रवाई भी हुई है। किंतु वृहद पुस्तकालय जो बिना मानचित्र व प्रशासन की बिना अनुमति के बनाया जा रहा है। जिसमे स्थानीय प्रशासन की भूमिका भी संदिग्ध प्रतीत हो रही है। आरोप लगायाा कि शायद स्थानीय प्रशासन की मिली भगत से सब कुछ हो रहा है। जो गंभीर विषय है।

Jamia Tibbia