टेलाइट क्लब ने मानव मंदिर में किया फल व जूस का वितरण

टेलाइट क्लब ने मानव मंदिर में किया फल व जूस का वितरण
  • सहारनपुर में मानव मंदिर में सामान प्रदान करते सैटेलाइटन क्लब के पदाधिकारी।

सहारनपुर [24CN]। सैटेलाइट क्लब ऑफ रोटरी सहारनपुर ग्रेटर ने मानव मंदिर में रहने वाले वृद्धों को नाश्ता कराने के साथ ही स्वच्छता के लिए साबुन आदि सामान प्रदान किया।

गौरतलब है कि रोटरी क्लब सहारनपुर ग्रेटर द्वारा हाल ही में सैटेलाइट क्लब का गठन किया गया था जिसके नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने असिस्टैंट गवर्नर सुभाष सपरा के नेतृत्व में मानव मंदिर पहुंचकर वहां रहने वाले वृद्धजनों को नाश्ता कराया तथा बाद में स्वच्छता के लिए साबुन, फिनायल और पीने के लिए फलों के जूस की पेटियां प्रदान कर पहले प्रोजेटक्ट का शुभारभ किया। क्लब के अध्यक्ष संदीप गर्ग ने आगामी माह होने वाले सभी प्रोजेक्ट्स की जानकारी प्रदान की।

असिस्टेंट गवर्नर सुभाष सपरा ने कहा कि इसी माह सैटेलाइट क्लब बनाया गया है और इसी माह यह क्लब पांच प्रोजेक्ट करेगा। इस दौरान सचिव तुषार अरोरा, पूर्व असिस्टेंट गवर्नर अजय शर्मा, विभोर ऐरोन, नवीन सिंघल, नरेश, योगेश टंडन, गिरीश तलवार, नरेश अरोरा आदि मौजूद रहे।