shobhit University Gangoh
 

शामली: धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या, छह लोगों के खिलाफ दी तहरीर

शामली जनपद के कस्बा झिंझाना में गाली गलौज का विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या कर दी गई। युवक के भाई की तरफ से छह लोगों के खिलाफ झिंझाना थाने में तहरीर दी गई है।

कस्बा झिंझाना के मोहल्ला शाह मुबारिक निवासी जमील ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके भाई यूसुफ के घर के सामने यूनुस का घेर है। वहां पर यूनुस के लड़के और उसके साथी बर्तन बनाने का काम करते हैं। जमील के अनुसार बृहस्पतिवार देर शाम यूनुस का बेटा इलियास व उसके साथी गाली गलौज और गंदी बातें कर रहे थे। उसके भाई यूसुफ ने विरोध किया तो, आरोपियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से यूसुफ (42 वर्षीय) पर हमला कर दिया। शोर शराबा होने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल यूसुफ को अस्पताल ले गए, वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ। सिर में चोट लगने से यूसुफ की मौत हो गई। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Jamia Tibbia