रामलीला महोत्सव के चौथे दिन ताड़का वध व अहिल्या उद्धार लीला का मनोहारी मंचन किया

- रामलीला मचंन में ताडका वध का मंचन करते कलाकार
देवबंद [24CN]: श्री विष्णु कला मंडल देवबंद के तत्वधान में आयोजित रामलीला महोत्सव के चौथे दिन बीती रात ताड़का वध व अहिल्या उद्धार लीला का मनोहारी मंचन किया गया
रामलीला महोत्सव के चौथे दिन रामलीला मंचन में जब गुरु विश्वामित्र को शुभम मारीच सताने लगे और उनके हवन यज्ञ में मांस मदिरा डालने लगे तो उन्होंने राजा दशरथ के पास जाकर राम लक्ष्मण को मांगा जिस पर राजा दशरथ ने उनके साथ राम लक्ष्मण को भेज दिया। जंगल में आते समय रास्ते में ताड़का नाम की राक्षसी ने ऋषि पर हमला बोल दिया जिसे राम ने अपने बाण द्वारा परलोक भेज दिया। उसके बाद ताड़का के पुत्र सुबाहु व मारीच भी राम से बदला लेने के लिए आए ,वे दोनों भी प्रभु राम के हाथों मारे गए।
गुरु विश्वामित्र राम और लक्ष्मण को अपने आश्रम ले गए जहां पर राजा जनक ने अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर का निमंत्रण भिजवाया। निमंत्रण मिलने के विश्वामित्र राम लक्ष्मण सहित जनकपुरी के लिए निकल पड़े। रास्ते में नारी से पत्थर बनी अहिल्या का प्रभु राम ने अपने चरणों से उद्धार किया। राजा दशरथ का अभिनय अशोक शर्मा, विश्वामित्र का प्रवीण गर्ग ,राम का दीपक प्रजापति, लक्ष्मण का सागर कश्यप, गुरु वशिष्ठ का प्रियांशु गोस्वामी, ताड़का का शंकर कश्यप, सुबाहु का सतवीर सैनी व मारीच का अजय सैनी ने शानदार अभिनय किया।
इस अवसर पर मंडल संचालक नरेश मित्तल, मुख्य निर्देशक अशोक शर्मा, अध्यक्ष नितिन गुप्ता, कोषाध्यक्ष गगन मित्तल, महामंत्री सचिन शर्मा, सह कोषाध्यक्ष प्रदीप मेहता, निखिल अग्रवाल, भाजपा नेता वैभव अग्रवाल, सचिन माहेश्वरी, तुषार मित्तल, दशहरा प्रमुख मनीष भारती, निर्देशक बलवीर सैनी, अरविंद बंसल, शिवम गुप्ता, अक्षय बंसल आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।