युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं स्वामी विवेकानंद: कालेंद्रानंद

युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं स्वामी विवेकानंद: कालेंद्रानंद
  • सहारनपुर में स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित करते श्रद्धालु।

सहारनपुर [24CN]। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की विचार धारा युवाओं के लिए प्रेरणा का महानतम श्रोत है। स्वामी कालेंद्रानंद आज यहां श्रीरामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वाधान में आयोजित स्वामी विवेकानंद जयंती महोत्सव पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का विधिवत पूजन कर माल्यार्पण किया तथा कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए भोग अर्पण कर आरती उतारी गई।

स्वामी विवेकानंद जन्मोत्सव अवसर पर प्रवचन करते हुए स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी की विचार धारा एवम जीवन दर्शन युवाओं के लिए प्रेरणा प्रद होने के साथ जीवन मूल्यों को आत्मसात करने की एक गुड विधा है जिसका अनुकरण कर जीवन सर्वोच्च सिखर तक पहुंचाया जा सकता है।

महाराज श्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी जीवन दर्शन सार्वभौमिक आधार पर सेवा में संपूर्ण भाव पर आधारित है उनके वेदांत दर्शन में मूल मंत्र के रूप में जनमानस हेतु प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कहा कि आधुनिक बदलते परिवेश में स्वामी विवेकानंद जी के जीवन दर्शन एवम वेदांत दर्शन को आत्मसात करने की आवश्यकता है जिससे युवाओं को एक नई दिशा प्राप्त होगी। इस अवसर पर पं ऋषभ शर्मा, सागर गुप्ता शिवम कांबोज, बबीता, राजबाला, ममता आदि आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।