के एल जनता इंटर कालेज में मनायी गयी स्वामी विवेकानंद जयंती

- स्वामी जी के चित्र पर पुष्प अर्जित करता कालेज स्टाफ।
देवबंद [24CN] : राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर के ए,ल जनता इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विद्यालय के प्रबंधक दीपक राज सिंघाल व प्रधानाचार्य राजकुमार ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस अवसर पवर प्रबंधक दीपक राज सिघल ने बताया कि विश्व में भारत के धर्म अध्यात्म और दर्शन को विशेष पहचान दिलाने वाले स्वामी विवेकानंद जी का जन्म आज ही के दिन 12 जनवरी सन 1863 को हुआ उनके बचपन का नाम नरेंद्र था, कहा कि स्वामी विवेकानंद के कार्य उनकी प्रेरणा और उनके विचार आज भी हम सबको प्रेरित करते हैं आज उनके जन्म जयंती पर हम सब संकल्प लें उनके विचारों पर आगे बढ़ते हु, भारत को भारत को विश्व गुरु बनाने के लिये, अपना सहयोग करें।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राजकुमार ने कहा कि उन्होंने चरित्र ज्ञान धर्म अध्यात्म और दर्शन के बल पर पूरी दुनिया में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई मात्र 39 साल की अल्पायु में वह इस पृथ्वी को छोड़कर चले गये लेकिन उनके विचार आज भी जीवित हैं।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे मनीष त्यागी ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर संजय धीमान, बलदेव राज, विजयपाल, मनीष त्यागी अभिलाष, ईश्वर सिंह, भारत सचिन धीमान, अंकुश, रमित, आदेश, नर्मदा त्यागी सुमन शर्मा, शिखा सिंघल अर्चना शर्मा आदि स्टाफ उपस्थित रहा।