युवा दिवस के रूप में मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती

- सहारनपुर में स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित करते भाजपाई।
सहारनपुर [24CN]। स्वामी विवेकानंद की जयंती को आज भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने युवा दिवस के रूप में मनाकर उनके आदर्शों व सिद्धांतों के अनुरूप कार्य किए जाने का संकल्प लिया। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को युवा दिवस के रूप मनाया। कार्यक्रम की शुरूआत युवाओं ने विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी ने अमेरिका स्थित शिकागो में सन 1893 में आयोजित विश्व धर्म महासभा में दिए गए स्वामी विवेकानंद जी के ओजस्वी भाषण और उनके जीवन के प्रेरक प्रसंगों को साझा किया। देश के युवाओं को स्वामी जी के दर्शन को वास्तविक जीवन में उतारने की प्रेरणा दीस भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विपिन सिरोही ने स्वामी विवेकानंद जी की भारत के विश्व गुरु बनने की भविष्यवाणियां याद दिलाते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश उसी लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है। वैश्विक महामारी कोरोना काल को प्रधानमंत्री मोदी ने जिस कुशलता के साथ हमारे देश की स्थिति को संभाला है उसकी प्रशंसा आज पूरे विश्व में हो रही है। उन्होंने सहारनपुर के युवाओं को भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी विपिन चौधरी ने कहा कि 30 वर्ष की आयु में स्वामी विवेकानंद ने शिकागो अमेरिका के विश्व धर्म सम्मेलन में हिंदू धर्म का प्रतिनिधित्व किया और उसे सार्वभौमिक पहचान दिलवाई उन्होंने कहा कि हमें ऐसी शिक्षा चाहिए जिससे चरित्र का गठन हो मन का बल बढे बुद्धि का विकास हो और व्यक्ति स्वावलंबी बने। इस दौरान भाजयुमो के जिला महामंत्री सागर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष आजाद कश्यप, विशाल गुज्जर, संदीप खारी, जिला मंत्री लक्ष्य शर्मा, अमन कौशिक, सदस्य सचिन गंगोली, रविंदर कुमार, अमन भंवर, भगतसिंह खारी आदि उपस्थित रहे।