परमार्थ करने से प्राप्त होता है सर्वोच्च पद: स्वामी कालेन्द्रानंद

- सहारनपुर में खाटू श्याम कथा का गुणगान करते स्वामी कालेन्द्रानंद
सहारनपुर। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि धर्म की वेदी पर जीवन बलिदान करने से सर्वाेच्च पद प्राप्त होता है।
स्वामी कालेन्द्रानंद महाराज आज यहां राधा विहार स्थिम चमत्कारी श्री खाटू श्याम मंदिर में आयोजित खाटू श्याम कथा में ज्ञान की अमृत वर्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि खाटू श्याम कथा जीवन को भक्ति एवं तप का मार्ग प्रशस्त करती है। खाटू श्याम चरित्र से जीवन को धर्म के लिए समर्पित करने का भाव जागृत होता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जीव को सेवा का व्रत लेकर अपने जीवन को निस्वार्थ सेवा के लिए समर्पित करना चाहिए, जिससे जीवन में पुण्य एवं परमार्थ जागृत हो सकें।
उन्होंने कहा कि जीवन का मार्ग परमात्मा तक जाने में सुलभ हो जाता है। मानव जीवन केवल पशुवत जीवन यापन कर मर जाने के लिए नहीं है, प्रत्येक व्यक्ति को अपना जीवन जन कल्याण के लिए समर्पित करना चाहिए, क्योंकि सेवा भाव से किया गया काम परमात्मा को प्रसन्न करता है इसी कारण परमात्मा ऐसे जीव पर कृपा करता है। उन्होंने कहा कि भक्ति एवं परमार्थ करने से जीव को परम पद प्राप्त होता है। इस अवसर पर मेहरचंद जैन, राजेंद्र धीमान, अश्विनी काम्बोज, सागर गुप्ता, संजय राणा, अनिल नारंग, रोहित शर्मा, बबीता, राजबाला, सरला, सुदेश, बबीता, कमला, रेखा, पूनम आदि रहे।