अखिलेश यादव पर स्वामी जितेंद्रानंद का विवादित बयान, कहा- ‘कृष्ण नहीं कंस के वंशज’
अखिल भारतीय संत समिति के जनरल सेक्रेटरी स्वामी जितेंद्रानंद ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को कंश का वंशज कहा है. उन्होंने आरोप लगाया है कि अखिलेश यादव हिन्दू समाज को तोड़ने के लिए एजेंडे पर काम कर रहे हैं.
एक बयान में जितेंद्रानंद ने कहा, “उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव आने वाले हैं और समाजवादी पार्टी का एजेंडा हिंदू समाज को तोड़ने के लिए, वो अपने एजेंडे पे काम कर रहे हैं. बस अखिलेश जी को इतना ही कहूंगा कि आपकी पार्टी और आपके कार्यकर्ताओं के हाथ सनातनी हिंदुओं के खून से लथपथ है.”
महापुरुषों की जाति ढूंढने पर सवाल
जितेंद्रानंद ने आगे कहा, “रही बात राम-कृष्ण की, उनमें भी जाति, महापुरुषों में जाति ढूंढने वाले.कृष्ण भी क्षत्रिय ही थे. सूर्यवंश और चंद्रवंश क्षत्रियों के ही दो वंश थे. महाराजा यदु के नाम पर वंश चला इसलिए यदुवंश, महाराजा रघु के नाम पर चला इसलिए रघुवंश.”
उन्होंने कहा कि परंतु आप जिस तरीके की गलत राजनीति की दिशा में बढ़ रहे हैं तो दूसरे शब्दों में मैं पूछूं कि आप जहां से आते हैं क्या वहां पे यदुवंशी बचे थे. क्योंकि भगवान श्रीकृष्ण सात वर्ष की अवस्था में कंस का वध करके द्वारिका जा चुके थे. तो वास्तविक यदुवंशी तो हरियाणा में हैं. जो कुरुक्षेत्र में लड़ने आए थे बस गए. बाकी कुछ जो है द्वारिका में है.
अखिलेश को बताया कंश का वंशज
जितेंद्आरानंद ने सवाल उठाया कि आप कौन हो? ले देकर के हम कहें कि कंस के वंशज हो तो आपको बात बुरी लग जाएगी. तो ये सनातन धर्म के अवतारों को जातियों के आधार पे लड़ाने की गंदी मानसिकता से बाज आ जाइए. यही आपके संत समिति की एक नेक सलाह है.
