देवबंद में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

देवबंद में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत
सहारनपुर के देवबंद में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महााज का स्वागत करते हिंरानिसं के पदाधिकारी।

देवबंद। हिन्दू राष्ट्र निर्माण संघ द्वारा जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज का देवबंद आगमन पर पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने हिंदू समाज से एकजुट रहने का आह्वान किया। प्रयागराज से सिद्धपीठ शाकुंभरी देवी प्रवास के दौरान गुरुवार की देर शाम जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज का देवबंद आगमन पर हिन्दू राष्ट्र निर्माण संघ के संगठन मंत्री पंडित सत्येंद्र शर्मा के नेतृत्व में उनके आवास पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान महाराज ने कहा कि सनातन दुनिया का सबसे पुराना धर्म है। धार्मिक व्यक्ति सभी का भला करने के बारे में सोचता है। उन्होंने समाज से एकजुटता और गोमाता का संरक्षण करने का आह्वान किया। हिंदू राष्ट्र निर्माण संघ के प्रदेशाध्यक्ष दुष्यंत राणा एड. ने महाराज को संगठन के एक सूत्रीय कार्यक्रम ‘घर-घर तक हिंदू राष्ट्र की अलख जगा कर भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कराना से अवगत कराते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी, महानगर अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, डा. सुनील राणा, सर्वेश कुमार, पारथ राणा, राहुल पुंडीर, जसवंत राणा, विक्की उपाध्याय, राहुल कश्यप, शिव गुप्ता, भारत गुप्ता, हनी शर्मा, अजय कुमार, विशाल देव शर्मा, अनुज सैनी, रविकांत शर्मा, लोकेश राणा आदि मौजूद रहे।