shobhit University Gangoh
 

स्वच्छता का संदेश दे रही ‘स्वच्छता जन संपर्क यात्रा

स्वच्छता का संदेश दे रही ‘स्वच्छता जन संपर्क यात्रा
सहारनपुर में अपर नगरायुक्त राजेश यादव के नेतृत्व में बाइकर्स रैली को एस्कॉर्ट करते नगर निगम के बाइकर्स।
  • स्वच्छता जन संपर्क यात्राÓ का निगम में हुआ भव्य स्वागत

सहारनपुर [24CN]। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सहारनपुर नगर निगम से बाइकर्स रैली के रुप में ‘स्वच्छता जन संपर्क यात्राÓ निकाली गयी। नगर निगम से यात्रा को अपर नगरायुक्त राजेश यादव के नेतृत्व में निगम के बाइकर्स ने एस्कॉर्ट कर रामपुर मनिहारान तक पहुंचाया। स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से निकाली गयी यह स्वच्छता जन संपर्क यात्रा विभिन्न शहरी क्षेत्रों से होते हुए दो अक्तूबर को लखनऊ पहुंचेगी।

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत इंडियन स्वच्छता लीग कार्यक्रम के तहत प्रदेश स्तर पर 29 सितम्बर से 2 अक्तूबर तक स्वच्छता अमृत महोत्सव में ‘स्वच्छता उत्सवÓ कैम्पेन का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश के 15 जिलों से 15-15 बाइकर्स की टीमे स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के सम्बंध में लोगों को जागरुक करने और उसमें भागेदारी कर फीड बैक देने के उद्देश्य से स्वच्छता जन सम्पर्क यात्रा निकाल रही है। यात्रा को एक निकाय से दूसरे निकाय तक निकायों के बाइकर्स एस्कॉर्ट करते हुए पहुंचायेंगे। इसी कड़ी में सहारनपुर पहुंची स्वच्छता जन सम्पर्क यात्रा का नगर निगम में भव्य स्वागत किया गया।

अपर नगरायुक्त राजेश यादव ने यात्रा का स्वागत करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गंाधी ने स्वच्छता पर जोर देकर कहा था कि स्वतंत्रता से भी महत्वपूर्ण स्वच्छता है। उन्होंने स्वच्छता का जो मंत्र दिया था आज पूरा देश उसे अपना रहा है। विभिन्न जनपदों से बाइकर्स रैली के रुप में जो स्वच्छता जन संपर्क यात्रा निकाली जा रही है वह गांधी जयंती पर दो अक्तूबर को लखनऊ पहुंच कर सम्पन्न होगी।

उन्होंने कहा कि आज जरुरत इस बात की है कि लोग स्वयं तो स्वच्छता को अपनाएं ही, अपने बच्चों को भी स्वच्छता का संस्कार दें। यात्रा को नगर निगम परिसर से नगर निगम के बाइकर्स ने एस्कॉर्ट करते हुए रामपुर मनिहारान निकाय तक पहुंचाया। अपर नगरायुक्त राजेश यादव ने स्वयं बाइक चलाते हुए यात्रा का नेतृत्व किया।

सहारनपुर नगर निगम बाइकर्स की एस्कॉर्ट टीम में सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम, जेडएसओ राजीव चौधरी, मुख्य सफाई निरीक्षक चंद्रपाल व इंद्रपाल, सफाई निरीक्षक अमित तोमर, अमर ज्योति, मनोज कुमार, मुकेश चौधरी, रामशरण, मौ.इंतजार व चांद खां आदि शामिल रहे।

 

Jamia Tibbia