सर्वसमाज मकी महिलाओं को प्रदान किया सुषमा स्वराज अवार्ड

- सहारनपुर में सुषमा स्वराज अवार्ड से सम्मानित महिलाएं।
रामपुर मनिहारान। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में जिले की सर्वसमाज की प्रबुद्ध बहनों को सुषमा स्वराज अवार्ड से सम्मानित किया गया। कस्बा रामपुर मनिहारान के विकास खंड सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती वंदना वशिष्ठ व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती वर्षा चोपड़ा व क्षेत्रीय मंत्री श्रीमती सरोज शर्मा ने संयुक्त रूप से भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया।
कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वंदना वशिष्ठ, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वर्षा चोपड़ा, क्षेत्रीय मंत्री सरोज शर्मा व महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रक्षा नामदेव ने संयुक्त रूप से समाजसेवी श्रीमती अनुराधा पंवार नैनखेड़ी, श्रीमती सविता देवी, प्रधान चकवाली, श्रीमती रानी देवी प्रधान फंदपुरी समेत अनेक महिलाओं को सामाजिक जीवन में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सुषमा स्वराज अवार्ड से सम्मानित किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वंदना वशिष्ठ ने कहा कि भाजपा में ही सर्वसमाज के हित सुरक्षित हैं। भाजपा द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेक योजनाएं चलाने का काम किया जा रहा है ताकि महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वावलम्बी बनाने के साथ-साथ उन्हें मान सम्मान दिलाने का काम किया जा सके।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वर्षा चोपड़ा व क्षेत्रीय मंत्री सरोज शर्मा ने कहा कि केंद्र व उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकारों द्वारा बिना भेदभाव के सभी पात्र लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने महिला मोर्चा को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रक्षा नामदेव व संचालन प्रगति सिंघल ने किया।