shobhit University Gangoh
 

सुशांत केस: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रिया समेत अन्य के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत दर्ज किया केस

नई दिल्लीः बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने ड्रग्स एंगल लेकर मुकदमा दर्ज किया है। एनसीबी मामले में रिया चक्रवर्ती, शोविक जया शाह, श्रुति मोदी और पुणे के रहने वाले और गोवा में सक्रिय शख्स गौरव आर्या व अन्य ड्रग्स डीलरों की कुंडली खंगालेगी। दिल्ली में एनसीबी डायरेक्टर के आदेश पर यह मुकदमा दर्ज हुआ है। दिल्ली स्थित एनसीबी की ऑपरेशंस यूनिट, मुंबई एनसीबी के साथ मिलकर सुशांत सिंह केस में ड्रग्स एंगल की जांच करेगी। जिन-जिन लोगों के नाम ED की एफआईआर में हैं, उनके खिलाफ एनसीबी ने यह मामला दर्ज किया है यानी कि रिया, उसके भाई व अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। 20, 22, 27, 28, 29 NDPS एक्ट में मामला दर्ज किया गया है

गौरतलब है कि सुशांत से जुड़े इस मामल में नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो (NCB) को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के निदेशक का पत्र मिला है। सूत्रों ने बताया था कि प्रवर्तन निदेशालय यानी ED से NCB को जो लेटर मिला है उसमें MDMA ड्रग्स (एक्सटेसी टेबलेट), गांजे और LSD ड्रग्स का नाम लिखा है। रिया चक्रवर्ती के व्हाट्सएप चैट मिले हैं और ड्रग्स डीलर से जुड़ी जानकारियां हैं।
PunjabKesari
इसके अलावा कुछ ड्रग डीलरों के भी नम्बर हैं। सूत्रों के जानकारी दी थी कि ईडी के लेटर के मुताबिक, चैट्स से ऐसा लग रहा है कि रिया ड्रग्स का सेवन भी करती थी और खरीदती भी थी। चैट के हिसाब से रिया सुशांत के चाय, कॉफी और पानी में cbd oil (एक तरह का गांजे का अर्क जिसका सेवन करना प्रतिबंधित है) डाल कर देती थी।
PunjabKesari
वैसे, सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया के खिलाफ ड्रग्स इस्तेमाल के आरोपों की जांच उठने के बीच बॉलीवुड एक्‍ट्रेस के वकील ने इन आरोपों को खारिज करते हुए एक बयान जारी किया था। रिया के के वकील सतीश मानशिंदे ने एक बयान जारी कर कहा था कि ‘रिया ने अपनी जिंदगी में कभी ड्रग्स नहीं लिया है और वो कभी भी ब्लड टेस्ट कराने को तैयार हैं।

Jamia Tibbia