shobhit University Gangoh
 

सूर्यकुमार यादव ने IND vs PAK मैच पर दिया पहला रिएक्शन, बोले – हमारी फ्लाइट है बुक

सूर्यकुमार यादव ने IND vs PAK मैच पर दिया पहला रिएक्शन, बोले – हमारी फ्लाइट है बुक

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होगा, जिसमें इस बार ये टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जा रहा है। 5 फरवरी को कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ जिसमें टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव भी पहुंचे थे। यहां पर उनसे 15 फरवरी को कोलंबो के मैदान पर होने वाले पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप मैच को लेकर सवाल पूछा गया जिसको लेकर सूर्या ने कहा कि हमारी सोच एकदम साफ है। हमने पाकिस्तान से खेलने से मना नहीं किया है, उन्होंने ही मना किया है। हमारी फ्लाइट बुक हो चुकी हैं और हम कोलंबो जा रहे हैं। हमारे मैच तय हैं, पहले USA, फिर कनाडा और उसके बाद हम कोलंबो जाएंगे

उनके फैसले से हमारा कोई लेना-देना नहीं

भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जहां पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले को लेकर कहा कि हम कोलंबो जा रहे हैं और हमारी फ्लाइट बुक है। वहीं उन्होंने इसपर आगे कहा कि उनके फैसले पर हमारा कंट्रोल नहीं है। हमसे कहा गया है हम 15 फरवरी का मैच खेलेंगे। हमने एशिया कप में भी खेला था और अगर मैच हुआ तो हम 15 को भी खेलेंगे। इसके अलावा सूर्या ने टीम इंडिया के शानदार फॉर्म को लेकर भी प्री-टूर्नामेंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमारी कोशिश ड्रेसिंग रूम का माहौल हल्का रखने की होती है, जिसमें व्यक्तिगत माइलस्टोन की जगह टीम की जरूरत के हिसाब से खेला जाता है। आपने देखा होगा इशान किशन 90 के पार था और उसने छक्का मारकर 100 पूरा किया। जो दो खिलाड़ी मैदान में होते हैं उन्हें अपने हिसाब से खेलने की पूरी आजादी दी जाती है।

Jamia Tibbia