अखंड भारत निर्माण तक जारी रहेगा हिंजामं का संघर्ष: सूर्यकांत

अखंड भारत निर्माण तक जारी रहेगा हिंजामं का संघर्ष: सूर्यकांत
  • सहारनपुर में हिंदू जागरण मंच के अखंड भारत संकल्प दिवस मनाते हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता।

सहारनपुर [24CN। हिंदू जागरण मंच के प्रांत सम्पर्क प्रमुख ठा. सूर्यकांत सिंह ने कहा कि अखंड भारत मात्र एक स्वपन ही नहीं वरन यह मातृभूमि के प्रति श्रद्धा एवं संकल्प है। ठा. सूर्यकांत सिंह आज यहां महावीर नगर में मांगेराम त्यागी के आवास पर हिंदू जागरण मंच द्वारा 7 से 21 अगस्त तक मनाए जा रहे अखंड भारत संकल्प दिवस पखवाड़े के तहत आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिन आंखों ने भारत को भूमि के अतिरिक्त माता के रूप में देखा हो तथा जो स्वयं को इसके पुत्र व पुत्री मानते हों। जो सुबह उठकर समुंद्र वसने देवी पर्वतस्तन मंडले विष्णु पत्नी नवस्तुभ्ये पाद स्पर्श क्षमस्वमे कहकर उसकी रज माथे से लगाता हो। वंदेमातरम जिसका राष्ट्रघोष व राष्ट्रगान हो, ऐसे ही इस भारतभूमि के असंख्य पुत्र भारत भूमि के विभाजन की वेदना को कैसे भूल सकते हैं।

उन्होंने कहा कि अखंड भारत संकल्प ही नहीं वरन लक्ष्य के शिखर पर पहुंचने के लिए यथार्थ की कंकरीली, पथरीली, कई कांटे तो कहीं दल-दल, कहीं गहरी खाई तो कहीं रपटीली चढ़ाई से होकर गुजरना होगा क्योंकि एक रेड क्लिप लाइन के माध्यम से जिस प्रकार 14 अगस्त 1947 को धोखाधड़ी से एक अतार्किक, अव्यवहारिक बंटवारा भारत माता का किया गया, निश्चित ही बहुत गलत था। इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। इसलिए इस अन्याय के विरूद्ध हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता सदैव संघर्ष करते रहेंगे।

इस दौरान हर्ष डाबर, रजत गोयल, अपनेश चौहान, राधेश्याम पुंडीर, वीरसिंह चौहान, संजू पाल, प्रवेश धवन, प्रदीप ठाकुर, दीपक कश्यप, कुलदीप राणा, धर्मपाल कश्यप, रामपाल कोरी, वंश, दीपक कश्यप, प्रिंस आदि मौजूद रहे।


विडियों समाचार