आजादी के संघर्षों से नई पीढ़ी को अवगत कराना ही उद्देश्य: सूर्यकांत

आजादी के संघर्षों से नई पीढ़ी को अवगत कराना ही उद्देश्य: सूर्यकांत
  • सहारनपुर में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम को सम्बोधित करता वक्ता।

सहारनपुर [24CN]। हिंदू जागरण मंच के प्रांत सम्पर्क प्रमुख ठा. सूर्यकांत सिंह ने कहा कि अंग्रेजी राज की गुलामी के अत्याचार और बंधनों से मुक्त होकर हम सबको स्वाधीनता मिली। इसी विशेष अवसर को हम अमृत महोत्सव के रूप में मनाते हैं।

ठा. सूर्यकांत सिंह आज यहां केशव नगर में आयोजित अमृत महोत्सव कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव को विशेष महत्व है कि वर्तमान में तीसरी पीढ़ी को उसका सहज स्मरण नहीं है। यह महोत्सव वर्तमान पीढ़ी को उन सपनों, आदर्शों, आशाओं एवं अपेक्षाओं का स्मरण दिलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है जिसे हम भारतीय अपने हृदय में संजोए रहते हैं। उन्होंने कहा कि आर्थिक व सामाजिक असमानता के भेदभाव को मिटाकर खुशहाल भारत निर्माण की योजना पूरा करने के उद्देश्य से ही यह अमृत महोत्सव मनाया जाता है। उन्होंने आजादी के आंदोलन के दौरान अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों की गाथाओं से अवगत कराते हुए नई पीढ़ी को भी उनके बलिदान से अवगत कराने का आह्वान किया ताकि नई पीढ़ी भी उन्हें नमन कर सके।

इस दौरान अनिल अरोड़ा, अश्विनी शर्मा, धर्मपाल कश्यप, कुलदीप राणा, महंत मदनदास, वीरसिंह चौहान, जोगेंद्र पाल सिंह, प्रवेश धवन, प्रदीप ठाकुर, रजत कश्यप, रजत गोयल, अपनेश चौहान, वंश वमा्र, लाला रवि, सचिन आदि मौजूद रहे।