जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सखी वन स्टॉप सेन्टर का किया गया औचक निरीक्षण

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सखी वन स्टॉप सेन्टर का किया गया औचक निरीक्षण

सहारनपुर [24CN]। माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ से प्राप्त एक्शन प्लान के अन्तगर्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश श्रीमती बबीता रानी के निर्देशन में एस0बीडी0 हास्पिटल में स्थापित सखी वन स्टॉप सेन्टर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में सखी वन स्टॉप सेन्टर का सभी स्टाफ उपस्थित मिला।

प्राधिकरण सचिव द्वारा वन स्टॉप सेन्टर पर रखे गयी उपस्थिति की पंजिका, केस रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया गया इसके अतिरिक्त कार्यालय, मेडिकल चिकित्सा कक्ष, आश्रित कक्ष, रसोई व काउन्सलिंग रूम का भी निरीक्षण किया। वन स्टाप सेन्टर की संचालिका द्वारा बताया गया कि वन स्टॉप सेन्टर 24 घण्टे खुला रहता है और उसमें 08-08 घण्टे की शिफ्टो में स्टाफ की डयूटी लगाई जाती है। सचिव ने पीडितो के निःशुल्क विधिक सहायता के लिये लम्बित प्रार्थना पत्रों को अविलम्ब जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में भेजने के निर्देश दिये।

सखी वन स्टाफ सेन्टर में निरीक्षण के समय एक महिला पीडिता अपने पति के द्वारा तंग व परेशान करने की शिकायत लेकर आयी जिसके संबंध में जिला प्राबेशन अधिकारी को निर्देशित किया गया किवह पीडिता के प्रार्थना पत्र पर नियमाुनसार आवश्यक कार्यवाही करे तथा यदि उसे निःशुल्क अधिवक्ता की आवश्यकता है तो उसका प्रार्थना पत्र लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में भिजवाया जाना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर जिला प्राबेशन अधिकारी श्री अभिषेक पाण्डेय, सुश्री नियतांक चौधरी (मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी श्री राजकुमार गुप्ता सहित सखी वन स्टाफ सेन्टर का समस्त स्टाफ मौजूद था।