सुरैया बनी सपा महिला सभा की प्रदेश सचिव

सुरैया बनी सपा महिला सभा की प्रदेश सचिव
  • सहारनपुर में सपा महिला सभा की नवनियुक्त प्रदेश सचिव का स्वागत करते पदाधिकारी।

सहारनपुर [24CN]। समाजवादी महिला सभा की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती सुमन लता दीक्षित वरिष्ठ सपा नेत्री सुरैया को प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। नवनियुक्त प्रदेश सचिव सुरैया का सहारनपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

स्थानीय अम्बाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सपा जिला प्रवक्ता फैसल सलमानी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने सपा की नीतियों से प्रभावित होकर जिस उत्साह से पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान किया है। उसके चलते सपा जनपद की सातों विधानसभा सीटों पर परचम लहराएगी तथा सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। जिला उपाध्यक्ष हसीन कुरैशी ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही किसान, मजदूर व गरीब वर्ग की सच्ची हितैषी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा की बनने वाली सरकार में बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों को योजनाओं का लाभ दिलाने का काम किया जाएगा।

नवनियुक्त प्रदेश सचिव सुरैया ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जिस उम्मीद व विश्वास के साथ उन्हें प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी तरह निर्वहन करने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा सरकार बनने पर चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वायदों के अनुरूप जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करने का काम किया जाएगा तथा प्राथमिकता के आधार पर महिलाओं को इन योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ नेता कुंवरपाल गुर्जर, चौ. जुमला सिंह, वेदपाल पटनी, जिला उपाध्यक्ष अंजू रानी, पिंकी, जिला सचिव बबली साहनी, सविता, कार्तिक कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


विडियों समाचार