• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

दिल्ली में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार- हालात बिगड़ने से पहले एक्शन क्यों नहीं लेतीं सरकारें

  • November 24, 2021
दिल्ली में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार- हालात बिगड़ने से पहले एक्शन क्यों नहीं लेतीं सरकारें
  • कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा कि जब मौसम गंभीर होता है तो उपाय किए जाते हैं। वायु प्रदूषण को रोकने की कोशिशें पहले ही की जानी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह वायु प्रदूषण मामले की सुनवाई बंद नहीं करेगा और फिलहाल इस पर अंतिम आदेश नहीं देगा।

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण के मामले पर बुधवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा कि जब मौसम गंभीर होता है तो उपाय किए जाते हैं। वायु प्रदूषण को रोकने की कोशिशें पहले ही की जानी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह वायु प्रदूषण मामले की सुनवाई बंद नहीं करेगा और फिलहाल इस पर अंतिम आदेश नहीं देगा। अदालत ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए वह इसकी सुनवाई करता रहेगा।

तेज हवाओं से कम हुआ प्रदूषण, आपके कदमों से नहीं

केंद्र की ओर से कोर्ट को बताया गया कि दिल्ली में वायु प्रदूषण में सुधार हुआ है। जहां पहले एक्यूआई 400 के पार था वह अब 290 हो गया है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से तीखा सवाल करते हुए कहा, प्रदूषण तो तेज हवा से कम हुआ है, आपने क्या किया है? सुप्रीम कोर्ट ने पूछा, आप बताइए प्रदूषण को रोकने के लिए क्या किया गया? आपने कहा था कि 21 नवंबर से हालात ठीक होंगे। तेज हवा की वजह से हम बच गए हैं लेकिन मौसम विभाग के अनुसार हालात आज शाम से फिर गंभीर हो सकते हैं। वहीं, केंद्र ने कोर्ट को बताया कि निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध और नहीं बढ़ाया जाएगा। पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार के इस सुझाव को मान लिया था कि दिल्ली-एनसीआर प्रदूषण मामले पर कोई आदेश देने से पहले कोर्ट 21 नवंबर तक इंतजार किया जाए। केंद्र का कहना था कि दीवाली में प्रतिबंध के बावजूद पटाखों के चलते प्रदूषण में इजाफा हुआ है। इसके अलावा मौसम विभाग की रिपोर्ट है कि उसके बाद से स्थितियों में सुधार होना शुरू होगा।

सुनवाई की शुरूआत में याचिकाकर्ता वकील विकास सिंह ने कहा कि एक अखबार में खबर छपी कि पंजाब में चुनाव के कारण पराली जलाने पर कोई जुर्माना नहीं लगाया। इस पर सीजेआइ एनवी रमना ने कहा कि हम इससे संबंधित नहीं हैं। विकास सिंह ने कहा कि हम प्रदूषण से चिंतित हैं जिस पर जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि हम राज्यों को माइक्रो मैनेज नहीं कर सकते हैं।

तीन दिन बाद प्रदूषण का फिर रिव्यू करेगा केंद्र

केंद्र की तरफ से एक लिखित नोट में जवाब दिया गया, जिसे सालिसिटर जनरल तुषार मेहता ने पढ़कर सुनाया। उन्होंने कोर्ट को बताया कि प्रदूषण कम हुआ है। 20 नवंबर को एक्यूआई 403 था जो मंगलवार को 290 और आज 260 पर आ गया है। इस पर कोर्ट ने कहा कि प्रदूषण तेज हवा की वजह से कम हुआ है आपके कदमों की वजह से नहीं। बताइए आपने इसके लिए क्या किया है? कोर्ट ने यह भी पूछा कि क्या स्कूल बंद हैं तो केंद्र ने जवाब दिया कि स्कूल बंद और आगे के बारे में दिल्ली सरकार तय करेगी। इसके अलावा औद्योगिक प्रदूषण के चलते 6 थर्मल पावर संयंत्र 30 नवंबर तक रहेंगे। निर्माण कार्य 21 नवंबर तक बंद किए गए थे। केंद्र की तरफ से कहा गया कि तेज हवा के कारण प्रदूषण कम होगा। तीन दिन बाद फिर से रिव्यू किया जाएगा।

 

 


Post navigation

Prev
Next
ममता जी, जितना रोना है रो लो, चुन-चुनकर घुसपैठियों को देश से बाहर करेंगे: अमित शाह

ममता जी, जितना रोना है रो लो, चुन-चुनकर घुसपैठियों को देश से बाहर करेंगे: अमित शाह

  • March 28, 2026
‘7 में से 6 नये एयरपोर्ट बंद…घास हटवाकर भी देख लो’, नोएडा एयरपोर्ट के उद्धघाटन पर बोले अखिलेश यादव

‘7 में से 6 नये एयरपोर्ट बंद…घास हटवाकर भी देख लो’, नोएडा एयरपोर्ट के उद्धघाटन पर बोले अखिलेश यादव

  • March 28, 2026
Noida International Airport के उद्घाटन के मौके पर CM योगी ने सपा पर किया बड़ा हमला, जानें क्या-क्या कहा

Noida International Airport के उद्घाटन के मौके पर CM योगी ने सपा पर किया बड़ा हमला, जानें क्या-क्या कहा

  • March 28, 2026
‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज, सपा ने नोएडा को बनाया लूट का ATM’, जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर बोले PM मोदी

‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज, सपा ने नोएडा को बनाया लूट का ATM’, जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर बोले PM मोदी

  • March 28, 2026
24 साल का इंतजार हुआ खत्म, PM मोदी आज करेंगे नोएडा एयरपोर्ट का लोकार्पण; सीएम योगी भी रहेंगे मौजूद

24 साल का इंतजार हुआ खत्म, PM मोदी आज करेंगे नोएडा एयरपोर्ट का लोकार्पण; सीएम योगी भी रहेंगे मौजूद

  • March 28, 2026
संसद में सिलेंडर वाली टी-शर्ट पहनकर आए TMC सांसद, अखिलेश यादव बोले, ‘थाली की जगह…’

संसद में सिलेंडर वाली टी-शर्ट पहनकर आए TMC सांसद, अखिलेश यादव बोले, ‘थाली की जगह…’

  • March 27, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • सहारनपुर के विकास के लिए 72 करोड़ 85 लाख के कार्यो को हरी झण्डी March 28, 2026
  • ‘देश में दो ही खलनायक, पहला मुसलमान और दूसरा…’, बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला बयान March 28, 2026
  • ढमोला की सफाई के बाद करायी जायेगी पांवधोई की सफाई March 28, 2026
  • थाना कुतुबशेर पुलिन ने आयोजित चैपाल में महिलाओं व बालिकाओं को किया आत्मसुरक्षा के प्रति जागरूक March 28, 2026
  • एसएसपी ने यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुचारू करने के दिए निर्देश March 28, 2026
  • जेवर एयरपोर्ट से बदलती नजर आएगी सहारनपुर की तस्वीर, विकास को मिलेगी नई उड़ान March 28, 2026
  • उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विनियमन समीक्षा समिति का 08 एवं 09 अप्रैल को जनपद में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित March 28, 2026
  • आमने सामने से बाईक टकराई , युवक की मौत March 28, 2026
  • पाकिस्तान निकला सुपरस्टार भिखारी, IMF के आगे फिर पहुंचा लेकर कटोरा; 1.2 अरब डॉलर हुए मंजूर March 28, 2026
  • PM मोदी के आरोपों पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- उम्र और पद का मान कर रहे हैं… March 28, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez