• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

पटाखों में जहरीले रसायनों के इस्तेमाल पर सुप्रीम कोर्ट सख्‍त, कहा- हम इस तरह लोगों को मरने के लिए नहीं छोड़ सकते

  • September 29, 2021
पटाखों में जहरीले रसायनों के इस्तेमाल पर सुप्रीम कोर्ट सख्‍त, कहा- हम इस तरह लोगों को मरने के लिए नहीं छोड़ सकते
  • पटाखों में घातक केमिकल्‍स के इस्‍तेमाल के मसले पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्‍त रुख अपनाया है। सर्वोच्‍च अदालत (Supreme Court) बुधवार को कहा कि पटाखों को बनाने में जहरीले रसायनों के इस्तेमाल पर सीबीआइ की रिपोर्ट बहुत गंभीर है।

नई दिल्‍ली। पटाखों से होने वाले प्रदूषण के मसले पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्‍त रुख अपनाया है। सर्वोच्‍च अदालत बुधवार को कहा कि पटाखों को बनाने में जहरीले रसायनों के इस्तेमाल पर सीबीआइ की रिपोर्ट बहुत गंभीर है। हम इस तरह से लोगों को उनके हाल पर मरने के लिए नहीं छोड़ सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि प्रथम दृष्टया बेरियम जैसे खतरनाक तत्‍व का इस्तेमाल घातक है। पटाखों पर लेबल लगाने के मामले में भी अदालत के आदेशों की भी अनदेखी की गई है।

जस्टिस एमआर शाह और जस्टिस एएस बोपन्ना की पीठ ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआइ ने जब्त किए गए पटाखों में बेरियम साल्‍ट जैसे हानिकारक रसायन पाए। हिंदुस्तान फायरवर्क्स और स्टैंडर्ड फायरवर्क्स जैसे निर्माताओं ने भारी मात्रा में बेरियम खरीदा और पटाखों में इस्तेमाल किया। सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने कहा कि हर दिन देश में जश्न होता है लेकिन उसके दूसरे पहलुओं पर भी गौर करना होगा। लोगों को इस तरह से मरने के लिए नहीं छोड़ा जा सकता है।

सर्वोच्‍च अदालत ने कहा कि सीबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक निर्माण कारखानों से पटाखों और कच्चे माल के सेम्‍पल लिए गए थे। इन नमूनों को रासायनिक विश्लेषण के लिए भेजा गया था। अधिकांश पटाखों में बेरियम और बेरियम साल्‍ट पाए गए हैं। साल 2019 में बेरियम एवं बेरियम साल्‍ट पर लगाए गए प्रतिबंध के बावजूद कंपनियों की ओर से भारी मात्रा में यह रसायन खरीदे गए।

यही नहीं सर्वोच्‍च अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि सीबीआइ की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट की एक प्रति बृहस्पतिवार तक सभी संबंधित वकीलों को उपलब्‍ध करा दी जाए। इस मामले में अगली सुनवाई छह अक्टूबर को होगी। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआइ और चेन्नई के संयुक्त निदेशक की रिपोर्ट के संबंध में अपना मामला रखने के लिए निर्माताओं को एक और मौका दिया।

 


Post navigation

Prev
Next
सुबह काले बादलों का डेरा, आंधी-तूफान व बारिश की चेतावनी, अप्रैल शुरू होने तक कैसा रहेगा मौसम?

सुबह काले बादलों का डेरा, आंधी-तूफान व बारिश की चेतावनी, अप्रैल शुरू होने तक कैसा रहेगा मौसम?

  • March 28, 2026
सऊदी अरब में सैन्य ठिकाने पर ईरान का बड़ा हमला, 10 अमेरिकी सैनिक घायल; कई विमान क्षतिग्रस्त

सऊदी अरब में सैन्य ठिकाने पर ईरान का बड़ा हमला, 10 अमेरिकी सैनिक घायल; कई विमान क्षतिग्रस्त

  • March 28, 2026
नकुड मे रामनवमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया

नकुड मे रामनवमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया

  • March 27, 2026
निजी अस्पताल को बताना होगा मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर का नाम, नियम तोड़ने पर रद होगा पंजीकरण

निजी अस्पताल को बताना होगा मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर का नाम, नियम तोड़ने पर रद होगा पंजीकरण

  • March 27, 2026
Middle East संकट पर सरकार का बड़ा Action, राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बना हाई-पावर ग्रुप

Middle East संकट पर सरकार का बड़ा Action, राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बना हाई-पावर ग्रुप

  • March 27, 2026
क्या देश में लगेगा लॉकडाउन? भारत सरकार ने बताया, हरदीप पुरी का सामने आया बड़ा बयान

क्या देश में लगेगा लॉकडाउन? भारत सरकार ने बताया, हरदीप पुरी का सामने आया बड़ा बयान

  • March 27, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • सुबह काले बादलों का डेरा, आंधी-तूफान व बारिश की चेतावनी, अप्रैल शुरू होने तक कैसा रहेगा मौसम? March 28, 2026
  • सऊदी अरब में सैन्य ठिकाने पर ईरान का बड़ा हमला, 10 अमेरिकी सैनिक घायल; कई विमान क्षतिग्रस्त March 28, 2026
  • 24 साल का इंतजार हुआ खत्म, PM मोदी आज करेंगे नोएडा एयरपोर्ट का लोकार्पण; सीएम योगी भी रहेंगे मौजूद March 28, 2026
  • नकुड मे रामनवमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया March 27, 2026
  • निजी अस्पताल को बताना होगा मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर का नाम, नियम तोड़ने पर रद होगा पंजीकरण March 27, 2026
  • Middle East संकट पर सरकार का बड़ा Action, राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बना हाई-पावर ग्रुप March 27, 2026
  • संसद में सिलेंडर वाली टी-शर्ट पहनकर आए TMC सांसद, अखिलेश यादव बोले, ‘थाली की जगह…’ March 27, 2026
  • क्या देश में लगेगा लॉकडाउन? भारत सरकार ने बताया, हरदीप पुरी का सामने आया बड़ा बयान March 27, 2026
  • केशव मौर्य के बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार, कहा- ये उपमुख्यमंत्री न रहें, ये ‘डिलीवरी CM’ बनें March 27, 2026
  • राहुल गांधी की टी-शर्ट पर किरेन रिजिजू का प्रहार, बोले- उनका दिमाग सलाहकारों ने ‘हाईजैक’ कर लिया है March 27, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez