• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, अग्रिम जमानत देने से पहले अदालत को देखनी चाहिए अपराध की गंभीरता

  • October 11, 2021
सुप्रीम कोर्ट ने कहा, अग्रिम जमानत देने से पहले अदालत को देखनी चाहिए अपराध की गंभीरता
  • शीर्ष अदालत ने यह टिप्पणी हत्या के दो आरोपितों को दी गई अग्रिम जमानत के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए की। कहा कि अपराध गंभीर प्रकृति की है जिसमें एक व्यक्ति की हत्या की गई ।

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अदालत को आरोपित को अग्रिम जमानत देते समय अपराध की गंभीरता और विशिष्ट आरोप जैसे मानदंडों पर विचार करना चाहिए। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और बीवी नागरत्ना की पीठ ने यह टिप्पणी हत्या के दो आरोपितों को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट द्वारा दी गई अग्रिम जमानत के आदेश को रद करते हुए की।

सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि उसे तय करना है कि इस स्तर पर उपलब्ध सामग्री के आधार पर हाई कोर्ट ने अग्रिम जमानत देने के लिए सही सिद्धांतों का अनुपालन किया है या नहीं।

पीठ ने कहा, ‘अदालतों को अग्रिम जमानत अर्जी को स्वीकार करने या उसे खारिज करते वक्त आम तौर पर अपराध की प्रकृति और गंभीरता, आवेदक की भूमिका और मामले के तथ्यों के आधार पर निर्देशित होना चाहिए।’

शीर्ष अदालत ने यह टिप्पणी हत्या के दो आरोपितों को दी गई अग्रिम जमानत के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए की। कहा कि अपराध गंभीर प्रकृति की है, जिसमें एक व्यक्ति की हत्या की गई। प्राथमिकी और बयान संकेत देते हैं कि आरोपित की अपराध में विशेष भूमिका है।

पीठ ने कहा, ‘अग्रिम जमानत देने का आदेश देते वक्त अपराध की प्रकृति और गंभीरता और आरोपित के खिलाफ विशेष आरोप सहित ठोस तथ्यों को नजरअंदाज किया गया। इसलिए, हाई कोर्ट द्वारा मंजूर अग्रिम जमानत को रद करने के लिए उचित मामला बनाया गया है।’

शीर्ष अदालत ने कहा कि मौजूदा चरण में तथ्यों का विस्तार से परीक्षण करने की जरूरत नहीं है। वह केवल यह परीक्षण करेगी कि हाई कोर्ट ने अग्रिम जमानत देते वक्त सही सिद्धांतों का अनुपालन किया या नहीं।

सेना में 72 महिलाओं के स्थायी कमीशन का मामला सुलझाए सरकार

वहीं, दूसरे मामले में पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने सेना में 72 महिला शार्ट सर्विस कमीशन आफिसर (डब्ल्यूएसएससीओ) को स्थायी कमीशन देने के मामले को सुलझाने के लिए आखिरी मौका दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि स्थायी कमीशन को मंजूरी इस साल 25 मार्च को दिए उसके फैसले के मुताबिक दी जानी चाहिए और उसके बाद वह महिला अधिकारियों की तरफ से दायर अवमानना मामला बंद कर देगा।

 


Post navigation

Prev
Next
इजरायल में PM मोदी का शानदार स्वागत, नेतन्याहू की पत्नी और प्रधानमंत्री की ड्रेस का जुड़ा खास कनेक्शन

इजरायल में PM मोदी का शानदार स्वागत, नेतन्याहू की पत्नी और प्रधानमंत्री की ड्रेस का जुड़ा खास कनेक्शन

  • February 25, 2026
अनिल अंबानी पर ED की बड़ी कार्रवाई! मुंबई स्थित 3716 करोड़ का आलीशान 17 मंजिला घर किया जब्त

अनिल अंबानी पर ED की बड़ी कार्रवाई! मुंबई स्थित 3716 करोड़ का आलीशान 17 मंजिला घर किया जब्त

  • February 25, 2026
‘भारतीय राजनीति की महिला गजनी’, Priyanka Gandhi के गाजा वाले बयान पर भाजपा का तीखा पलटवार

‘भारतीय राजनीति की महिला गजनी’, Priyanka Gandhi के गाजा वाले बयान पर भाजपा का तीखा पलटवार

  • February 25, 2026
लखनऊ नीला ड्रम केस: ‘मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई’, पिता की हत्या पर बोला अक्षत

लखनऊ नीला ड्रम केस: ‘मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई’, पिता की हत्या पर बोला अक्षत

  • February 25, 2026
इजरायली मीडिया ने PM मोदी की यात्रा को दिया ‘स्ट्रैटेजिक रीसेट’ और ‘लैंडमार्क मोमेंट’ का नाम, दुश्मनों में कोहराम

इजरायली मीडिया ने PM मोदी की यात्रा को दिया ‘स्ट्रैटेजिक रीसेट’ और ‘लैंडमार्क मोमेंट’ का नाम, दुश्मनों में कोहराम

  • February 25, 2026
मायावती के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के घर पर इनकम टैक्स का छापा, BSP नेता के आवास पर अफरा-तफरी

मायावती के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के घर पर इनकम टैक्स का छापा, BSP नेता के आवास पर अफरा-तफरी

  • February 25, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • इजरायल में PM मोदी का शानदार स्वागत, नेतन्याहू की पत्नी और प्रधानमंत्री की ड्रेस का जुड़ा खास कनेक्शन February 25, 2026
  • शंकराचार्य के समर्थन में कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन February 25, 2026
  • एनएचएम कर्मियों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, समान कार्य-समान वेतन की मांग February 25, 2026
  • होली से पहले सहारनपुर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई February 25, 2026
  • शाकुंभरी विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का सफल समापन February 25, 2026
  • सहारनपुर में परिषदीय परीक्षा शांतिपूर्ण व नकलविहीन सम्पन्न February 25, 2026
  • होली, रमजान व ईद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित February 25, 2026
  • अनिल अंबानी पर ED की बड़ी कार्रवाई! मुंबई स्थित 3716 करोड़ का आलीशान 17 मंजिला घर किया जब्त February 25, 2026
  • राहुल गांधी के आरोपों पर भड़के नितिन गडकरी, बोले- Congress ने रणनीतिक अवसरों को कमजोर किया February 25, 2026
  • ‘राहुल गांधी भारत विरोधी ताकतों की कठपुतली’, पीयूष गोयल का Congress पर सबसे तीखा हमला February 25, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez