shobhit University Gangoh
 

गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली में हिंसा का मामला, सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाओं पर सुनवाई से किया इन्कार

गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली में हिंसा का मामला, सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाओं पर सुनवाई से किया इन्कार

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई करने से इन्कार कर दिया है। कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को सरकार के समक्ष प्रतिनिधित्व दर्ज करने की अनुमति दी। एक याचिका में सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में आयोग गठन करके जांच की मांग की गई थी। गौरतलब है कि केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने गणंत्र दिवस पर हजारों की संख्या में ट्रैक्टर रैली निकाली थी। इस दौरान दिल्ली में हिंसा हुई। प्रदर्शन में शामिल उपद्रवियों ने जमकर उपद्रव मचाया और लाल किले पर धार्मिक ध्वज फहराया। यह खबर अभी शुरुआती जानकारी के आधार पर बनाई गई है। इससे संबंधित पूरी जानकारी के लिए दैनिक जागरण के साथ बने रहे।

Jamia Tibbia