shobhit University Gangoh
 

स्वाइन फ्लू की चपेट में सुप्रीम कोर्ट के छह जज, संक्रमण रोकने को डिस्पेंसरी बनाने का फैसला

सुप्रीम कोर्ट के छह जज एच1एन1 वायरस (स्वाइन फ्लू) की चपेट में आ चुके हैं। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने अपनी अदालत में वकीलों को यह जानकारी दी। संक्रमण को रोकने के लिए शीर्ष कोर्ट में सार्वजनिक डिस्पेंसरी बनाने का निर्णय लिया गया है।

केंद्र सरकार ने मंगलवार को पांच जजों के स्वाइन फ्लू से पीड़ित होने की पुष्टि की है। सीजेआई एसए बोबडे ने भी स्वाइन फ्लू संक्रमण रोकने के लिए जजों, अदालत कर्मियों और  सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दुष्यंत दवे से मुलाकात की। इसमें स्वाइन फ्लू को लेकर सार्वजनिक डिस्पेंसरी बनाने का निर्णय लिया गया।

Jamia Tibbia