सुन्दरपुरी महाराज की विश्व शांति के लिए 41 दिन की तपस्या पूरी

सुन्दरपुरी महाराज की विश्व शांति के लिए 41 दिन की तपस्या पूरी
  • सहारनपुर के गांव सौराना में पंचधूनी जलाकर विश्व शांति के लिए तपस्या करते महंत सुंदरपुरी जी महाराज।

सरसावा [24CN]। थाना सरसावा क्षेत्रांतर्गत गांव सौराना में प्राचीन माँ काली मंदिर के महंत सुन्दरपूरी जी महाराज की विश्व शांति के लिए की जा रही 41 दिन की तपस्या पूरी हो गयी। तपस्या के बाद मंदिर परिसर मे यज्ञ किया गया। जय माता की के उदघोष से पूरा मंदिर गूंज उठा। इसके बाद भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमे श्रद्धांलुओं ने प्रशाद ग्रहण किया।

उल्लेखनीय है कि सरसावा के निकटवर्ती गांव सौरना में प्राचीन काली मंदिर के महंत सुंदरपुरी महाराज विश्व की शांति और लोक कल्याण के लिए चिलचिलाती धूप में तपस्या कर रहे थे। 41 दिनों तक चलने वाली पंच धुनी में महंत सुंदरपुरी अपने चारों ओर आग जलाकर विश्व शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते रहे। शरीर पर भस्म, गले में फूलों की माला, पंच धूनी जलाकर, खुले आसमान के नीचे चिलचिलाती धूप में, विश्व शांति और लोक कल्याण के लिए महंत जी मंत्रों का जाप करते रहे। साथ ही भक्त ढोल, डमरू और घंटी की ध्वनि भी से मंदिर गुंजायमान हो जाया करता था। इस बीच महिला, पुरुष और बच्चे समाधि स्थल पर परिक्रमा करते थे। यह क्रम लगातार 41 दिन तक चला। आज 41वें दिन सुन्दरपुरी जी महाराज के गुरु बाबा श्रीश्री 1008 श्री महंत बाबा सुखदेव पूरी जी महाराज, मानसदेवी मंदिर, सालवन (करनाल) ने उनकी तपस्या का समापन कराया।

पंडित सतीश शर्मा ने यज्ञ कराया। महिला श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन किया। जय माता की के जयाकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। इस मौके पर अवनीश कुमार, बृजेश सिंह, सुखपाल, विजय, समय सिंह, प्रमोद, नेपाल, डा. सौरभ, सन्नी, सुमित, वीरेंद्र सिंह, मंगेराम प्रधान, नरेश पंडित, सागर, मिंटू, अमन, गौरव आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।