सुमित कुमार भाकियू सर्व के ब्लाक प्रभारी नियुक्त
- भारतीय किसान यूनियन (सर्व) की बैठक में सुमित कुमार को युवा इकाई का ब्लाक प्रभारी नियुक्त किया गया। इस दौरान सुमित का पदाधिकारियों ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
देवबंद [24CN] : शनिवार को नगर कार्यालय पर आयोजित हुई बैठक में जिलाध्यक्ष जमाल नासिर उस्मानी व यूथ इकाई के जिलाध्यक्ष आकाश आंगरीश ने सुमित कुमार को नियुक्ति पत्र दिया। इस दौरान जमाल नासिर उस्मानी ने कहा कि किसानों पर जो शोषण हो रहा है उसे किसी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि यह सरकार किसान विरोधी है, अगर सरकार ने जल्द ही कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया तो जल्द सड़कों पर उतर कर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर जिला संगठन मंत्री मुनीर पठान, देवबंद नगर अध्यक्ष शकील खान, अविकांत कुमार, अजय कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
