तीसरी लहर की सबसे ज्यादा बच्चों में आने की संभावनाएं: सुखपाल सिंह

- सीएचसी देवबंद पर आयोजित कार्यक्रम में मचांसीन अतिथिगण
देवबंद [24CN] : देवबंद सीएचसी पर शनिवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ एवं टीकाकरण प्रभारी डॉक्टर सुखपाल सिंह रहे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुऐ डॉक्टर इंद्राज सिंह ने कहा की कोरोना की वाली तीसरी लहर से हम अपने जिले अपने क्षेत्र को तभी बचा पाएंगे जब हम सभी कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करेगें। मुख्य अतिथि डॉ सुखपाल सिंह ने कि तीसरी लहर की संभावना सबसे ज्यादा बच्चों में आने की संभावनाएं हैं तथा बताया कि बच्चों में पाए जाने वाले लक्षणो तथा समाज सेवकों को कैसे अपने आप को बचाते हुए सभी का बचाव कैसे करें इसके बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में डॉक्टर कांता ने भी अपने विचार रखे कार्यक्रम के उपरांत डॉक्टर इंदिरा ने सभी आगन्तुकों का आभार जताया। इस मौके पर आशाएं और भाजपा कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद रहे।