सुहागिन महिलाओं ने मनाया करवाचौथ का पर्व

- सहारनपुर में करवाचौथ का पर्व मनाती सुहागिन महिलाएं।
सहारनपुर। जनपद में पति दीर्घायु की कामना को लेकर मनाया जाने वाला करवाचौथ पर्व परम्परागत ढंग से उमंग व हर्षोल्लास से मनाया गया। सौभाग्यवती महिलाओं द्वारा निर्जला व्रत रहकर महागौरी की पूजा-अर्चना कर पति की दीर्घायु की कामना की गई।
गौरतलब है कि भारतीय संस्कृति में कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाए जाने वाले करवाचौथ पर्व का विशेष महत्व है। मान्यता है कि करवाचौथ का व्रत रखने से पति की दीर्घायु होने के साथ-साथ उसके जीवन में आने वाली विपत्तियों से भी रक्षा होती है। प्राचीन काल में भी अनेक महिलाओं द्वारा अपने पति की दीर्घायु जीवन की कामना रखकर करवाचौथ का व्रत रखे जाने का वर्णन भी मिलता है।
करवाचौथ पर्व पर आज सुहागिन महिलाओं द्वारा निर्जला व्रत रखकर विधि-विधान के साथ कथा सुनी गई। तत्पश्चात सायंकाल महिलाओं द्वारा शिव परिवार की विधिविधान के साथ पूजा-अर्चना कर अपने-अपने पति की दीर्घायु जीवन की कामना की गई तथा दान स्वरूप बायना निकालकर परिवार के बुजुर्गों को देकर उनसे आशीर्वाद लिया गया। रात्रि में चंद्र दर्शन कर अध्र्य देने के बाद छलनी से पति के दर्शन कर व्रत का पारण किया गया।