स्मार्ट सिटी योजना बैठक में रखे सुझाव

- सहारनपुर में सविप्रा द्वारा आयोजित स्मार्ट सिटी योजना की बैठक को सम्बोधित करते मंडलायुक्त।
सहारनपुर [24CN] । लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष अनुपम गुप्ता ने कहा कि किसी भी शहर का विकास बिना औद्योगिकीकरण के संभव नहीं है। इसलिए प्राधिकरण कोई भी योजना बनाता है तो औद्योगिकीकरण को केंद्र में रखकर योजना बनाई जाए। जितना उद्योगों का विकास होगा उतना ही शहर का विकास होगा। नोएडा का उदाहरण हमारे पास है।
अनुपम गुप्ता आज यहां मंडलायुक्त ए. वी. राजमौलि की अध्यक्षता में सहारनपुर विकास प्राधिकरण द्वारा आयोजित सिटी डवलपमेंट की उच्चस्तरीय बैठक को सम्बोधित कर कर रहे थे। उन्होंने आज पुन: प्लाईवुड इंडस्ट्रीज को सहारनपुर लगाने की मांग करते हुए कहा कि 20 साल से कोई भी इंडस्ट्रीयल एरिया विकसित नहीं किया गया है जिसमें सहारनपुर की दो पीढिय़ां खप गई हैं। संगठित क्षेत्र में जगह न मिलने के कारण आसपास अपने औद्योगिक कारखाने लगाने पड़े तथा विभाग की मार झेलनी पड़ी। उन्होंने कहा कि सहारनपुर के आसपास 40 किलोमीटर के अंतर्गत औद्योगिक विकास की जो दर है उसके आगे हम कुछ नहीं हैं। इन सब बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए सिटी डवलपमेंट का प्लान तैयार किया जाए।