सुधीर सिंह छठीं बार बने राजस्व संग्रह अमीन संघ के जिलाध्यक्ष

सुधीर सिंह छठीं बार बने राजस्व संग्रह अमीन संघ के जिलाध्यक्ष
  • सहारनपुर में राजस्व संग्रह अमीन संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के स्वागत का दृश्य।

सहारनपुर [24CN]। उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ की जिला इकाई के द्विवार्षिक चुनाव में सर्वसम्मति से ठाकुर सुधीर कुमार सिंह को छठीं बार जिलाध्यक्ष व कुशल पाल सिंह को महामंत्री चुना गया। उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ के द्विवार्षिक चुनाव में निर्वाचन अधिकारी राजेश गुप्ता, सुभाष चंद व राजेंद्र सिंह की देखरेख में सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए चुनाव में ठा. सुधीर कुमार सिंह को छठीं बार जिलाध्यक्ष चुना गया। जबकि आदेश शर्मा को संरक्षक, अब्दुल रहमान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, छोटूराम को उपाध्यक्ष, कुशल पाल सिंह को महामंत्री, सुभाष कुमार को उपमंत्री, मो. अरशद को कोषाध्यक्ष, धनपाल सिंह को सह कोषाध्यक्ष, हेमंत जोशी को संगठन मंत्री, अनिल त्यागी को सह संगठन मंत्री व रविकांत शर्मा को ऑडिटर प्रथम, अजय बाबू को ऑडिटर द्वितीय तथा विनोद रावत को प्रचार मंत्री चुना गया। बैठक की अध्यक्षता छोटूराम ने की। बैठक में भारी संख्या में राजस्व संग्रह अमीन मौजूद रहे।