सुभाष आरपीआई युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष नियुक्त

- सहारनपुर में नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपते आरपीआई के जिलाध्यक्ष।
सहारनपुर [24CN] । रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया आठवले की बैठक में अकरम को सहारनपुर देहात विधानसभा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष व सुभाष को युवा मोर्चा को महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नवीन नगर स्थित रिपब्लिकन पार्टी ऑफ आठवले के जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्य व जिला प्रभारी मंजुल लाम्बा ने नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष सुभाष व सहारनपुर देहात विधानसभा अध्यक्ष अकरम को मनोनयन पत्र सौंपकर उन्हें पार्टी को मजबूत बनाने के निर्देश दिए। बैठक में कोविड-19 से जूझ रहे पीडि़त परिवारों के सम्बंध में चर्चा की गई तथा गरीबों को राशन वितरित करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में जिला सचिव शिवकुमार गौतम, सरसावा नगराध्यक्ष संजय गुप्ता, कमल सक्सेना, अमरदीप साढौली, सन्नी मौर्य, केहर सिंह, शुभम, लाम्बा आदि मौजूद रहे।