मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने निकाली जनजागरूकता रैली

मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने निकाली जनजागरूकता रैली
  • सहारनपुर में जनजागरूकता रैली निकालते स्कूली छात्र-छात्राएं।

सहारनपुर। सतयुग आश्रम मॉडल इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चलाए जा रहे मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत जनजागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। सतयुग आश्रम मॉडल इंटर कालेज के छात्र-छात्राएं देशभक्ति से ओतप्रोत नारे लगाते हुए रैली के रूप में घंटाघर चौक पहुंचे जहां शहीद भगतसिंह की प्रतिमा को साफ कर स्नान कराया गया। तत्पश्चात माल्यार्पण किया गया।

इसके बाद सभी छात्र-छात्राओं ने गांधी पार्क पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा के आसपास साफ-सफाई अभियान चलाया तथा माल्यार्पण किया। कालेज के प्रधानाचार्य ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत किया जा रहा है और इसका उद्देश्य यह है कि छात्र-छात्राओं को यह जानकारी दी जाए कि देश की आजादी में किस तरह हमारे शहीदों और क्रांतिकारियों का योगदान रहा है और इससे सभी के मन में देशभक्ति की भावना जागृत हो। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Jamia Tibbia