शोभित विद्यालय गंगोह के छात्रों ने शोभित सम-विश्वविद्यालय मेरठ में आयोजित SANGEETAM_2026 में प्रथम स्थान प्राप्त किया

शोभित विद्यालय गंगोह के छात्रों ने शोभित सम-विश्वविद्यालय मेरठ में आयोजित SANGEETAM_2026 में प्रथम स्थान प्राप्त किया

गंगोह [24CN] : दिनांक 28 फरवरी से 1 मार्च तक शोभित सम-विश्वविद्यालय मेरठ में आयोजित SANGEETAM_2026 कार्यक्रम में शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह के स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज एंड एंटरप्रेन्योरशिप विभाग के बीबीए द्वितीय वर्ष की छात्रा कशिश शर्मा और कनिष्का सिंघल ने नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें ट्रॉफी के साथ ₹6000 का नकद पुरस्कार मिला।

इस अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह एवं कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह ने विजेता छात्राओं को अनेक शुभकामनाएं दी और उज्जवल भविष्य की कामना की। कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि छात्रों को इस तरह की सह-पाठ्यचर्या संबंधी गतिविधियों में भाग लेना जारी रखना चाहिए, जिससे उनका सर्वांगीण विकास संभव हो सके।

इस अवसर पर स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज एंडएंटरप्रेन्योरशिप विभाग के हेड डॉ.सोमप्रभ दुबे ने विजेता छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने का महत्वपूर्ण माध्यम होती हैं। इससे छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ता है तथा वे अपनी कला और क्षमताओं को मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर प्राप्त करते हैं।

इस अवसर पर विभाग में डॉ. अभिमन्यु उपाध्याय, डॉ. हर्ष पंवार, आदेश कुमार, स्वाति राजौरा, अदिति गर्ग, राहुल कुमार, सचिन शर्मा, आदि सभी शिक्षकगण में ख़ुशी का माहौल है।


Leave a Reply