नवीन कक्षाओं में जाने पर छात्रो को आत्म विश्वास की आवश्यकता होती है: राजकिशोर गुप्ता

नवीन कक्षाओं में जाने पर छात्रो को आत्म विश्वास की आवश्यकता होती है: राजकिशोर गुप्ता
  • द दून वैली पब्लिक स्कूल में पर्सनल गु्रमिंग वर्कशाप में भाग लेते नन्हे मुन्ने

देवबंद [24CN]: द दून वैली पब्लिक स्कूल में व्यक्तित्व व कौशल विकास के लिए छह दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। वार्षिक परीक्षा के बाद नई कक्षाओं में आत्मविश्वास से प्रर्दशन करने के लिए विद्यार्थीयों को तैयार करने हेतू पर्सनल गु्रमिंग वर्कशाप प्रारंभ की गई।

पर्सनल गु्रमिंग वर्कशाप में प्ले से कक्षा आठ तक के सभी छात्र व छात्राओं ने भाग लिया। आर्ट एण्ड क्राफ्ट, रीडिंग, राईटिंग एंव संभाषण के साथ विभिन्न गतिविधियों जो कि शारीरिक एंव मानसिक विकास को मजबूत करने के लिए आवश्यक है उन सभी पर शिक्षकों ने छात्रों पर काय्र कर विभूषित किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर स्कूल चैयरमेन राजकिशोर सिंघल, प्रधानाचार्य सीमा शर्मा ने कहा कि नवीन कक्षाओं में जाने पर छात्रो को आत्म विश्वास की आवश्यकता होती है। इसी आत्म विश्वास को बढाने के लिए उनके शारीरिक एंव मानसिक स्तर पर उंचा उठाने के लिए पर्सनल गु्रमिंग वर्कशाप प्रारंभ को आयोजित किया गया। जिसका छात्रों को काफी लाभ होगा। उन्होने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए स्कूल हमेशा तत्पर रहता है। इस दौरान स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।