shobhit University Gangoh
 

मदरसों से निकले छात्र दुनिया में दे रहे अमन का पैगामः मुजम्मिल

मदरसों से निकले छात्र दुनिया में दे रहे अमन का पैगामः मुजम्मिल
  • मदरसा जामिया तुश शेख हुसैन अहमद अल मदनी में खत्म बुखारी शरीफ का आयोजन

देवबंद {24CN] : मदरसा जामिया तुश शेख हुसैन अहमद अल मदनी में खत्म बुखारी शरीफ का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था के मोहतमिम मौलाना मुजम्मिल अली ने छात्रों को बुखारी का अंतिम पाठ पढाया। इस दौरान काफी संख्या में लोग दुआ में शामिल हुए।

शनिवार की रात्रि शब-ए-बरात के अवसर पर मोहल्ला खानकाह स्थित मदरसा जामिया तुश शेख हुसैन अहमद अल मदनी में आयोजित कार्यक्रम में मौलाना मुजम्मिल अली ने कहा कि दीनी मदारिसों ने हमेशा दीन की सच्ची सेवा करने वाले और जिम्मेदार नागरिक देश को दिए हैं, जो पूरी दुनिया में शांति का संदेश दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यहां से शिक्षा पूर्ण कर जाने वाले छात्रों की जिम्मेदारी अब ओर अधिक बढ़ जाती है। उन्हें चाहिए कि वह अपने इल्म की रोशनी को दूर दूर तक पहुंचाने का काम करें। ताकि अशिक्षा के अंधियारे को मिटाया जा सके। इस दौरान मौलाना मुजम्मिल अली ने मुल्क की खुशहाली, अमनो अमान, कोरोना वारयस से बचाव तथा छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए दुआ कराई। जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए।

Jamia Tibbia