शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह के एमबीए पाठ्यक्रम के छात्र ने भरतपुर, राजस्थान में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम में बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया

शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह के एमबीए पाठ्यक्रम के छात्र ने भरतपुर, राजस्थान में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम में बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया

भरतपुर:  राजस्थान में चल रही “खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम बॉक्सिंग” में शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज एंड एंटरप्रेन्योरशिप विभाग के एमबीए पाठ्यक्रम के छात्र गोरिश पुजानी ने राजस्थान राज्य में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम में स्वर्ण पदक जीतकर राज्य व शोभित विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। गोरिश पुजानी हरियाणा राज्य के करनाल शहर का निवासी है, जिसने वर्ष 2025 में शोभित विश्वविद्यालय गंगोह से एमबीए पाठ्यक्रम का प्रशिक्षण पूर्ण किया है। विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर प्रदीप शर्मा ने बताया कि ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में गोरिश पुजानी ने शोभित विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीता था, जिसके साथ ही उसका सलेक्शन “खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम” के लिए हो गया था । गोरिश ने विश्वविद्यालय की देख-रेख में बहुत मेहनत की, जिसके फलस्वरूप उसने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम में गोल्ड मेडल जीता।

इस उपलब्धि को प्राप्त करने का श्रेय अपने कोच, परिवार और शोभित विश्वविद्यालय को दिया। उसने कहा कि किसी भी क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। इन्हीं सबके सहयोग और समर्थन से वह इस मुकाम तक पहुँच सका है। आगे उसने बताया कि कोच द्वारा दिए गए मार्गदर्शन, परिवार द्वारा मिले निरंतर प्रोत्साहन और विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान की गई विश्वस्तरीय सुविधाओं ने उसके खेल को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह एवं कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह ने छात्र गोरिश पुजानी को इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह ने कहा कि गोरिश की लगन, कड़ी मेहनत और खेल के प्रति समर्पण ने उसे यह सम्मान दिलाया है। कुलपति ने यह भी बताया कि गोरिश ने हर चुनौती का सामना दृढ़ता से किया और कभी अपने लक्ष्य से पीछे नहीं हटा। उनकी इस सफलता ने न केवल विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है, बल्कि अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरित किया है कि अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर बड़ी से बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है।

इस अवसर पर स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज एंड एंटरप्रेन्योरशिप विभाग के हेड डॉ. सोमप्रभ दुबे एवं स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर प्रदीप शर्मा ने अपनी ख़ुशी व्यक्त करते हुए छात्र गोरिश पुजानी को अपनी शुभकामनाएं दी।