नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य का किया जोरदार स्वागत

नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य का किया जोरदार स्वागत

सहारनपुर में सपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य का स्वागत करते कार्यकर्ता।

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष फैसल सलमानी को प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया है। सपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फैसल सलमानी का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।

स्थानीय अम्बाला रोड स्थित पार्टी जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री सरफराज खान ने कहा कि फैसल सलमानी को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाने से समर्पित व निष्ठावान कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और पार्टी को मजबूती मिलेगी।

महानगर अध्यक्ष मौ. आजम शाह ने कहा कि फैसल सलमानी पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं, उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई हैं वह उस पर खरा उतरने का काम करेंगे।

नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्य फैसल सलमानी ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है वह उसका हरसंभव निर्वहन करने का काम करेंगे।

इस दौरान पार्षद फहाद सलीम, चौ. अब्दुल गफूर, हसीन कुरैशी, वेदपाल पटनी, मुस्तकीम राणा, चौ. जुमला सिंह, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष महजबी खान, सुरैया खान, अंजू रानी, विधानसभा अध्यक्ष जिंदी गुर्जर, कुंवरपाल अहमदपुर, राजकुमार बिरला, अफरोज रहमानी, इशरत, सब्बो रब्बानी आदि मौजूद रहे।