समर्पित कार्यकर्ताओं से ही होता है मजबूत संगठन का निर्माण

- सहारनपुर में कांग्रेस की बैठक को सम्बोधित करते प्रदेश महासचिव डा. संजीव शर्मा।
सहारनपुर [24CN] । कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व मंडल प्रभारी डा. संजीव शर्मा ने कहा कि मजबूत संगठन का निर्माण समर्पित कार्यकर्ताओं से ही होता है और समर्पित कार्यकर्ताओं का संगठन ही सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है। प्रदेश महासचिव व मंडल प्रभारी डा. संजीव शर्मा आज यहां गुरूद्वारा रोड स्थित जिला कार्यालय पर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम बूथ व गांवों की कमेटियों को अधिक ताकत देते हुए मजबूत बनाना होगा क्योंकि हमें अधिकांश वोटों तक अपनी पहुंच सुनिश्चित कर सकें।प्रदेश सचिव व जनपद प्रभारी गौरव भाटी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पंचायत पदाधिकारियों से गांव व बूथ स्तर की कमेटियों के गठन पर विशेष ध्यान देने की अपील की।
जिलाध्यक्ष चौ. मुजफ्फर अली ने कहा कि हमें कांग्रेस की संस्कृति को मजबूत करते हुए लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष को और तेज करना होगा। एआईसीसी मेम्बर जावेद साबरी व महानगर अध्यक्ष वरूण शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकारों की जनविरोधी नीतियों के चलते आज आम जनता का जीवन दुभर हो गया है। जनता कांग्रेस से जुडक़र पार्टी को ही विकल्प के रूप में देख रही है।
समीक्षा बैठक को पूर्व जिलाध्यक्ष शशी वालिया, युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी, जिला उपाध्यक्ष व पार्षद स. चंद्रजीत सिंह निक्कू, सुशील चौधरी, गणेश दत्त शर्मा, मनीष त्यागी, आरिफ खान, प्रधान संजय वालिया ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान अशोक जैन, मनीष अरोड़ा, प्रीतम सैनी, राहत खलील, राकेश मोगा, सोनू पठान, अमित काम्बोज, विक्रम सिंह राणा, इमरान कुरैशी, नितिन शर्मा, रणवीर चौधरी, अक्षय कुमार, अजय त्यागी, गुलफाम मलिक, चौ. गालिब, नीरज कपिल, विनोद प्रधान, संजय पंवार, चौ. हाशिम, प्रभजीत सिंह लाम्बा, इकराम खान, दाऊद हसन आदि मौजूद रहे।