आम कार्यकर्ता को मजबूत करना ही मेरी जिम्मेदारी व मेरे  दौरे का मुख्य मकसद: नरवाल

आम कार्यकर्ता को मजबूत करना ही मेरी जिम्मेदारी व मेरे  दौरे का मुख्य मकसद: नरवाल
  • सहारनपुर में आयोजित संगठन सृजनात्मक बैठक को सम्बोधित करते कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल।

सहारनपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रदीप नरवाल ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन की रीड होते हैं और इन कार्यकर्ताओं का मनोबल व कर्मठता ही संगठन की ताकत को सुनिश्चित करते हैं और बड़ी संख्या में पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति और उनका उत्साह में मजबूत संगठन का गवाह है। राष्ट्रीय सचिव एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रदीप नरवाल ने आज गुरूद्वारा रोड़ स्थित महागनगर कार्यालय पर आयोजित संगठन सृजन अभियान में जनपद की समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने बूथ पंचायत ब्लॉक में मंडल स्तर पर संगठन में किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी और इस संदर्भ में संगठन को ज्यादा मजबूत करने संबंधी अपनी अपनी भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि   कार्यकर्ता किसी भी संगठन की रीढ़ होते हैं और इन कार्यकर्ताओं का मनोबल व कर्मठता ही संगठन की ताकत को सुनिश्चित करते हैं। नरवाल ने कहा कि इसे और अधिक मजबूत करके हम आने वाले विधानसभा एवं पंचायत चुनाव में संगठन की विजय का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। प्रदीप नरवाल ने कहा कि सहारनपुर कांग्रेस का एक मजबूत गढ़ है, क्योंकि 2017 में जब पूरे प्रदेश में हमारे केवल 7 विधायक थे, तो उस समय 1 विधायक सहारनपुर ने ही दिए थे। नरवाल बोले आज सहारनपुर से कांग्रेस सांसद काजी इमरान मसूद जब संसद या संसद के बाहर बोलते है तो पूरा प्रदेश व देश उन्हें सुनता है।

प्रदीप नरवाल ने कहा कि सहारनपुर की इस परंपरा को हम आगे ले जाना है, क्योंकि मजबूत कांग्रेस से ही इंडिया गठबंधन मजबूत होगा। पूर्व राज्य मंत्री शायान मसूद ने विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे कांग्रेसजनों से अपील की।

बैठक में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चै. मेहरबान आलम, एआईसीसी सदस्य चैधरी मुजफ्फर अली, सांसद प्रतिनिधि संदीप वर्मा, पूर्व प्रदेश सचिवगण प्रवीण चैधरी, अशोक सैनी, सत्यम भूरियान सैनी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता काजी शौकत हुसैन, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष विनय राणा, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव अरविंद पालीवाल व प्रदेश सचिव सतपाल बर्मन, जिला उपाध्यक्षगण, सभी 11 ब्लॉक, 70 सेक्टर अध्यक्षों, सभी फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष व प्रतिनिधि मौजूद रहे।


Leave a Reply