डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक की प्रगति आंकड़ों में झलकी मजबूती और भरोसा: चौ.राजपाल
- सहारनपुर में डिस्ट्रिक्ट को-आपरेटिव बैंक की प्रगति रिपोर्ट पेश करते चेयरमैन चै. राजपाल सिंह।
सहारनपुर। डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह ने कहा कि बैंक पिछले पांच वर्षो में बैंक के कारोबार में 80 प्रतिशत की वृद्धि हुयी है जिसके श्रेय बैंक अधिकारियों, प्रबंधन के साथ बैंक से जुडे हर उस व्यक्ति को जाता है जो इस उपलब्धि में सहयोगी हौ और बैंक किसानो से ऋण की तीन प्रतिशत से वसूली करेगा।
चेयनमैन चौधरी राजपाल सिंह ने आज बैंक अधिकारियों के साथ बैंक की पिछले वर्षों की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि संस्थान की प्रगति केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ग्राहकों के विश्वास, कर्मचारियों की मेहनत और मजबूत प्रबंधन का परिणाम है कि बैंक के कुल व्यवसाय में पिछले वर्षों के दौरान उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वर्ष 2021 के 106886 लाख के मुकाबले वर्ष 2025 तक 190586 का बैंक के कारोबार में लगभग 8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो बैंक की स्थिरता और निरंतर विकास को दर्शाती है। उन्हांेने कहा कि बैंक की जमा राशि में भी निरंतर वृद्धि देखने को मिली है। वर्ष 2021 की तुलना में वर्ष 2025 में जमा राशि में बड़ा इजाफा हुआ है।
यह इस बात का प्रमाण है कि किसान, व्यापारी और आमजन का बैंक पर विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। बैंक द्वारा ऋण वितरण के क्षेत्र में भी बेहतर प्रदर्शन किया गया है। किसानों और विभिन्न समितियों को वित्तीय सहायता प्रदान कर बैंक ने क्षेत्रीय विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ऋण वितरण में बढ़ोतरी से स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिली है। चेयरमैन चैधरी राजपाल सिंह ने कहा कि बैंक के निवेश में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2021 की बैंक जमा राषि 60877 तुलना में वर्ष 2025 में बढकर 87894 निवेश हुआ है यह वृद्धि हमें यह बताती है कि आम जनता, किसान, व्यापारी और हर वर्ग का व्यक्ति हमारे बैंक पर भरोसा कर रहा है। यह विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है जिससे बैंक की वित्तीय स्थिति मजबूत हुई है और भविष्य के लिए सुरक्षा सुनिश्चित हुई है। उन्होंने कहा कि बैंक केवल पैसा जमा करने का माध्यम नही है, बल्कि यह समाज और अर्थव्यवस्था को गति देने का एक सशक्त साधन है। जिला सहकारी बैंक द्वारा समितियों को 7.70 प्रतिषत की दर से ऋण दिया जाता है जिस पर नियमित किसानों से मात्र 3 प्रतिशत का ब्याज लिया जाता है। शेष ब्याज उ.प्र. सरकार द्वारा अनुदान के रूप में किसानों को प्राप्त होता है।
उन्होंने कहा कि बैंक द्वारा ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न ऋण योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिसमें व्यक्तिगत ऋण, कार ऋण, गृह ऋण, दोपहिया वाहन ऋण, ट्रैक्टर लोन, डेयरी व मत्स्य पालन ऋण, रूफटॉप सोलर योजना, संपत्ति के विरुद्ध ऋण, हर क्षेत्र में संतुलित विकास, नकद शेष, अन्य बैंकों में जमा, भवन व भूमि जैसे सभी वित्तीय मदों में संतुलित और सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई है। यह बैंक के समग्र विकास को दर्शाता है। बैंक प्रबंधन ने कहा कि यह उपलब्धियां केवल आंकड़े नहीं हैं, बल्कि कर्मचारियों की मेहनत, ग्राहकों के विश्वास और सहयोगियों के समर्थन का परिणाम हैं। आने वाले समय में बैंक और अधिक ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रतिबद्ध है।इस दौरान बैंक सचिव कुलदीप चैधरी ने योजनओं की जानकारी दी।
