भाकियू की बैठक में बनाई भारत बंद को सफल बनाने की रणनीति

भाकियू की बैठक में बनाई भारत बंद को सफल बनाने की रणनीति
  • सहारनपुर में भाकियू की मासिक पंचायत को सम्बोधित करता वक्ता।

सहारनपुर [24CN]। भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आगामी 27 सितम्बर को होने वाले भारत बंद में सभी वर्गों के लोगों से सहयोग करने की अपील की गई।

कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित भाकियू की मासिक पंचायत को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. विनय कुमार ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आगामी 27 सितम्बर को चार स्थानों पर चक्का जाम किया जाएगा जिनमें जिला महामंत्री अशोक कुमार, देशपाल, स. भोला सिंह, बृजपाल सैनी व चौ. मेवाराम के नेतृत्व में सरसावा के शाहजहांपुर, जगपाल सिंह के नेतृत्व में रामपुर मनिहारान, चौ. राजपाल व विनय कुमार के नेतृत्व में नागल तथा चौ. चरणसिंह के नेतृत्व में छुटमलपुर में सुबह 11 से सायं 4 बजे तक चक्का जाम किया जाएगा।

उसके बाद प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सम्बंधित अधिकारियों को सौंपा जाएगा। जिलाध्यक्ष चौ. चरणंिसह ने कल (आज) हरिद्वार के लक्सर में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी करने का आह्वान किया। मासिक पंचायत में चौ. अशोक कुमार, जगपाल सिंह, मुकेश तोमर, संजय चौधरी, अमित मुखिया, स. लाड्डी, भीमसिंह, मा. रघुवीर, आलिम प्रधान, डा. राजवीर, सुरेश सैनी, नरेश यादव, जावेद राणा, नीटू, अमित रामपुर मनिहारान आदि मौजूद रहे।