• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

यूपी में अजब मामला : 7 मई को निधन हुआ और 18 अक्टूबर को आया वैक्सीन की डोज लगने का मैसेज

  • October 20, 2021
यूपी में अजब मामला : 7 मई को निधन हुआ और 18 अक्टूबर को आया वैक्सीन की डोज लगने का मैसेज
  • गाजियाबाद स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने पांच माह पहले कोरोना से जान गंवा चुके बुजुर्ग को टीके की दूसरी डोज जरूर लगा दी। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के इस सनसनीखेज मामले के उजागर होते ही अधिकारियों के भी होश उड़ गए।

गाजियाबाद। कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षा कवच बना कोरोनारोधी टीका जीते जी लोगों को कतार में लगने के बाद भी बेशक नहीं लग पा रहा हो लेकिन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने पांच माह पहले कोरोना से जान गंवा चुके बुजुर्ग को टीके की दूसरी डोज जरूर लगा दी है। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के इस सनसनीखेज मामले के उजागर होते ही अधिकारियों के भी होश उड़ गए। सीएमओ ने इस प्रकरण की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

शास्त्रीनगर के रहने वाले कपिल सक्सेना ने बताया कि उनके 79 वर्षीय पिता विश्व बिहारी सक्सेना ने 18 मार्च 2021 को कविनगर स्थित मानव अस्पताल में कोरोनारोधी टीके की पहली डोज लगवाई थी। कोरोना संक्रमित होने पर 7 मई को उनका निधन हो गया। कपिल के मुताबिक 18 अक्टूबर की शाम को उनके मोबाइल फोन पर संदेश आया कि विश्व बिहारी सक्सेना को वैक्सीन की दूसरी डोज सफलतापूर्वक लग गई है। कोविन एप से प्रमाण-पत्र डाउनलोड किया जा सकता है। कपिल ने प्रमाणपत्र डाउनलोड किया तो वह चौक गए। तुरंत कोविन एप पर इसकी शिकायत दर्ज कराते हुए जांच का अनुरोध किया।

शिकायत में उन्होंने लिखा कि उनके पिता का निधन हो चुका है, फिर वैक्सीन की दूसरी डोज कैसे लग गई। प्रमाणपत्र में वैक्सीन की दूसरी डोज शास्त्रीनगर स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कार्टे पर रीता नाम की स्वास्थ्य कर्मी द्वारा लगाया जाना दर्शाया गया है। इससे पहले भी जिले में कई लोगों के केंद्र पर जाए बिना ही वैक्सीनेशन का संदेश मिल चुका है।

jagran

डा. भवतोष शंखधर (सीएमओ, गाजियाबाद) का कहना है कि संज्ञान में आया है कि मृतक बुजुर्ग को यूपीएचसी कार्टे पर वैक्सीन की दूसरी डोज लगा दी गई है। यह गंभीर मामला है। इस प्रकरण की जांच के आदेश जारी कर दिए है। जांच एसीएमओ डा.सुनील त्यागी और विश्राम ¨सह को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

 


Post navigation

Prev
Next
जंग के बीच PM मोदी ने लगाया फोन, पहले बहरीन के किंग; फिर सऊदी क्राउन प्रिंस से की बातचीत

जंग के बीच PM मोदी ने लगाया फोन, पहले बहरीन के किंग; फिर सऊदी क्राउन प्रिंस से की बातचीत

  • March 2, 2026
इजरायल-US vs ईरान युद्ध के बीच ऑस्ट्रेलिया ने भी जारी किया बयान, साफ कर दिया अपना इरादा

इजरायल-US vs ईरान युद्ध के बीच ऑस्ट्रेलिया ने भी जारी किया बयान, साफ कर दिया अपना इरादा

  • March 2, 2026
इंदौर में सेना के मेजर की एक महिला ने बीच सड़क पर चप्पल से पिटाई की

इंदौर में सेना के मेजर की एक महिला ने बीच सड़क पर चप्पल से पिटाई की

  • March 2, 2026
किस दिन खेला जाएगा टीम इंडिया का सेमीफाइनल, नोट की​जिए मैच शुरू होने का वक्त

किस दिन खेला जाएगा टीम इंडिया का सेमीफाइनल, नोट की​जिए मैच शुरू होने का वक्त

  • March 2, 2026
‘बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग’, होली से पहले चिराग पासवान ने उठाया ये मुद्दा

‘बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग’, होली से पहले चिराग पासवान ने उठाया ये मुद्दा

  • March 2, 2026
कुवैत में क्रैश हुआ अमेरिका का घातक F-15 लड़ाकू विमान

कुवैत में क्रैश हुआ अमेरिका का घातक F-15 लड़ाकू विमान

  • March 2, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • होली पर 12 चौराहों पर यातायात पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान, तीन सवारी व नाबालिग चालकों के काटे चालान March 2, 2026
  • सारंग सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन के रंगारंग कार्यक्रम में हंसी के गुब्बारे, बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता सबका दिल March 2, 2026
  • ………….हर मुखड़े पर खिल उठे, देश प्रेम के रंग March 2, 2026
  • पुलिस ने गैरइरातेदन हत्या के मामले वांछित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार March 2, 2026
  • पुलिस ने मुठभेड़ में घायलावस्था में दबोचे दो शातिर गौकश March 2, 2026
  • जंग के बीच PM मोदी ने लगाया फोन, पहले बहरीन के किंग; फिर सऊदी क्राउन प्रिंस से की बातचीत March 2, 2026
  • इजरायल-US vs ईरान युद्ध के बीच ऑस्ट्रेलिया ने भी जारी किया बयान, साफ कर दिया अपना इरादा March 2, 2026
  • इंदौर में सेना के मेजर की एक महिला ने बीच सड़क पर चप्पल से पिटाई की March 2, 2026
  • किस दिन खेला जाएगा टीम इंडिया का सेमीफाइनल, नोट की​जिए मैच शुरू होने का वक्त March 2, 2026
  • भारत को यूरेनियम देगा कनाडा, 50 बिलियन डॉलर के व्यापार का लक्ष्य: PM मोदी March 2, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez