‘भारत के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता…’, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच मनोज तिवारी का ताजा बयान
ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव अभी भी खत्म नहीं हुआ है और हालात लगातार संवेदनशील बने हुए हैं. क्षेत्र में सैन्य गतिविधियां और कूटनीतिक बयानबाजी जारी है, जिससे वैश्विक बाजार और तेल आपूर्ति पर असर पड़ने की आशंका बनी हुई है. इस बीच अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है. इस पूरे घटनाक्रम के बीच भारत के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का खुला रहना बड़ी राहत की खबर है.
भारत के लिए होर्मुज का रास्ता खुला- मनोज तिवारी
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि स्ट्रेस ऑफ होर्मुज के रास्ते भारत के लिए खुले हुए हैं, यह हमारे लिए एक बड़ी जीत है. इस समय वहां से केवल 5 देशों के जहाज गुजर रहे हैं, जिनमें भारत भी शामिल है; यह भारत की कूटनीतिक जीत है… जो हम शांति के पक्षधर हैं, ये उसी का परिणाम है.
ईंधन कीमत, ममता और हिमंत पर प्रतिक्रिया
वहीं मनोज तिवारी ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी न हो, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. जब एएनआई के पत्रकारों ने सवाल किया कि पश्चिम बंगाल कि सीएम ममता बनर्जी ने भारत की विदेश नीति को ये साड़ी खरीदने और बार्गेनिंग करने से जोड़ा है. इस पर मनोज तिवारी ने कहा कि उनको नहीं समझ में आएगा, जो जनता का हितैषी है वो ऐसा कार्य करेगा.
इसके अलावा हिमंत बिस्वा सरमा के द्वारा दिए गए बयान पर मनोज तिवारी बोले, “हिमंत बिस्वा सरमा एक बहुत अच्छे सीएम के तौर पर काम कर रहे हैं, जो लोग विघटन कार्य वाले लोग हैं या फिर असमाजिक तत्व हैं ऐसे लोगों की खैर नहीं ऐसा हिमंत बिस्वा सरमा दिखा रहे हैं.”
